66 मोबाइल मेडिकल यूनिट को सीएम ने दिखाई हरी झंडी, कहा- MP को अग्रणी राज्य बनाने के लिए हम संकल्पबद्ध
Madhya Pradesh News: सीएम मोहन यादव ने भोपाल में 'पीएम जनमन योजना' के अंतर्गत 21 जिलों में 66 मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ किया और हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का सशक्तीकरण प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश के हर कोने तक अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचे, हर जिले में मेडिकल कॉलेज हों
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सरकार संसाधनों की कमी नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि 46 हजार से ज्यादा हेल्थ स्टाफ की भर्ती के लिए मंजूरी दी जा चुकी है। इस मौके पर सीएम ने कहा कि सशक्त स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा से कोई भी क्षेत्र विकास की छलांग लगाने के लिए तैयार होता है। सशक्त और विकसित प्रदेश के लिए स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा जैसे क्षेत्र को सशक्त होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ये मोबाइल यूनिट प्रदेश के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की सहज और सुलभ उपलब्धता का काम करेगी।

सीएम मोहन यादव ने कहा ये यूनिट जांच और उपचार करते हुए दूरस्थ क्षेत्रों में गंभीर बीमारियों से रोकथाम के लिए वरदान साबित होंगे। मोबाइल मेडिकल यूनिट्स दुर्गम और स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित क्षेत्रों में आम लोगों को ओपीडी, रोग निदान, उपचार और दवाइयों जैसी जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। हर यूनिट में प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी और एडवांस मेडिकल इक्विपमेंट उपलब्ध रहेंगे।
मध्य प्रदेश को स्वास्थ्य क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिये हम संकल्पबद्ध
सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश को स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिये हम संकल्पबद्ध है। उन्होंने बताया कि मोबाइल मेडिकल यूनिट्स से 21 जिलों के 87 विकासखंडों में 1268 ग्रामों के लगभग 3,12,246 लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। बता दे कि यह मोबाइल मेडिकल यूनिट माह में 24 दिन गांवों का भ्रमण करेंगी और ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराएगी। इसमे मरीजों को 65 प्रकार की दवाइयां भी दी जाएंगी। इस मेडिकल यूनिट में एक डॉक्टर, नर्स, एएनएम/एमपीडब्ल्यू, लैब टेक्नीशियन, फिजियोथेरेपिस्ट और ड्राइवर शामिल हैं।
आपको बता कि मोबाइल मेडिकल यूनिट्स के माध्यम से लोगों को विभिन्न रोगों के उपचार में सुविधा प्रदान की जाएगी। टीबी, कुष्ठ, मलेरिया, फाइलेरिया,डिलीवरी से पहले और डिलीवरी के बाद देखभाल, मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर, नवजात शिशुओं में जन्मजात विकृतियों की जांच और उपचार इत्यादी जैसी बीमारियों के लिए चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications