Rakshabandhan 2024: राखी से पहले लाडली बहनों को CM मोहन का तोहफा, खाते में भेजा 'नेग', किए ये बड़े एलान

Ladli Behan Yojana: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रक्षाबंधन पर्व पर लाडली बहनों को उपहार देने का वादा किया था। शनिवार को यह वादा सीएम ने पूरा किया है‌। उन्होंने लाडली बहनों के खाते में 1500, रुपये ट्रांसफर किए और त्योहार को धूमधाम से मनाने की अपील की है।

ज़िले के विजयपुर में सीएम ने सिंगल क्लिक के माध्यम से 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के बैंक खातों में एक हजार 897 करोड़ की राशि ट्रांसफर की है।इस बार महिलाओं के खातों में 1500 की राशि भेजी गई हैं। जिसमें 1250 हर महीने दी जानी वाली राशि वहीं 250 रुपए रक्षाबंधन के उपहार के तौर पर सरकार ने दिए हैं।

Ladli Behan Yojana

मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनों और भाई के बीच का रिश्ता अटूट है।ऐसा लग रहा मानो आज ही राखी मन गई हो। लाडली बहनों के खातों में 1250 रुपए के साथ रक्षा बंधन से पहले 250 रुपए अतिरिक्त दिए गए हैं। हमारी सरकार के इस निर्णय से पूरे प्रदेश में माहौल बदला है।

मुख्यमंत्री ने कहा लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को प्रधानमंत्री मोदी ने दिया है। उज्ज्वला योजना महिलाओं के नाम के सिंगल कनेक्शन के लिए 450 रुपए आज ही डाली गई है। कांग्रेस के समय 20 हजार करोड़ का बजट था। आज साढ़े 3 हजार का बजट है। बढ़कर साढ़े 7 हजार करोड़ का होने वाला है।

सीएम ने विजयपुर में सिंचाई के लिए पानी, बिजली और पीने का भी पानी के लिए 70 हजार के नए विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया है।उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति घर में दूध का उत्पादन करेगा। उसे हमारी सरकार गेहूं की फसलों की तरह बोनस देने का काम सरकार करेगी। मेरे विरोधी कहते रहे कि योजना बंद हो जाएगी। लेकिन में कहता हूं बहनों के लिए चलने वाली सभी योजनाएं चालू रहेंगी। हमारी सरकार 15 अगस्त के अवसर पर 4 दिन तक तिरंगा अभियान चलाएगी।

श्योपुर जिला हमारा पिछड़ा है, जो भी मांगे मांगी गई थी।सभी को मंजूर किया जाएगा। मानपुर इलाके में हुए नाव हादसे वाली जगह पर सीप नदी पर पुल की घोषणा की गई है। वीरपुर और कराहल को नगर पंचायत बनाने की घोषणा भी की गई हैविजयपुर क्षेत्र में बिजली सब स्टेशन बनाने की घोषणा। नदियों पर बांध का निर्माण कराने की घोषणा की है। सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा। छिमछिमा हनुमान मंदिर के लिए 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा की गई है।

वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत ने कहा कि लंबे समय की राजनीति के बाद में विजयपुर क्षेत्र के लिए कुछ नहीं करा सका। अब सीएम के मंत्री बनाते ही क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव कार्य हमारी सरकार की मदद से करा पा रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैं बिना विधायक का मंत्री हूं।ऐसा मोहन यादव की सरकार ही कर सकती है। वन ग्रामों को जल्द बनाया जाएगा राजस्व गांव का दर्जा दिया जाएगा। भील भिलाला पटेलिया समाज के बच्चों के स्थायी जाती प्रमाणपत्र बनाए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+