MP: बीच सड़क पर CM मोहन यादव ने रुकवाया काफिला, पसंदीदा फल खरीदा, बताई दिल की बात
मध्यप्रदेश के मुखिया CM डॉ. मोहन यादव अपने सरल स्वभाव और मिलनसार व्यवहार के चलते जनता के दिल में खास जगह रखते हैं। वहीं एक बार फिर CM डॉ. मोहन यादव का अलग अंदाज देखने मिला है, जहां भोपाल लौटते समय CM मोहन यादव का काफिला फलों की दुकान पर रूक गया।
CM मोहन यादव ने मीठे फल खाने की इच्छा जाहिर की, बस फिर क्या था, सीएम साहब का काफिला देख फल विक्रेताओं के चेहरे पर मुस्कान खिल गई तो वहीं सीएम साहब ने फल विक्रेताओं से फल खरीदे और कुछ दिल की बातें की है।

CM मोहन यादव का अंदाज
CM मोहन यादव का ये अंदाज लोकल फॉर वोकल के मंत्र को साकार कर रहा है। CM मोहन यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, फलों की मिठास और बढ़ जाती है जब कोई अपना आत्मीयता के साथ देता है। भोपाल लौटते समय के कुछ आनंदित पल। CM मोहन यादव का अंदाज इससे पहले दिखाई दे चुका है, जहां CM मोहन यादव ने सड़क पर काफिला रुकवाकर फल-फ्रूट खरीदे हैं। इतना ही नहीं, CM मोहन यादव ने अलग-अलग सामानों की खरीददारी इसी अंदाज में की है।
'विक्रमोत्सव 2025-विक्रम व्यापार मेला'
CM मोहन यादव ने उज्जैन में 'विक्रमोत्सव 2025-विक्रम व्यापार मेला' तैयारियों की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रदेश की समृद्ध संस्कृति को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए इस मेले का भव्य आयोजन होगा। इस अवसर पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल जी, राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ महाराज एवं अन्य गणमान्य साथी उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में आयोजित बैरवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर जनसमूह को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संत श्री बालीनाथ जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
ये भी पढ़े- Indore News: अंधेरी रात में शहर की सफाई देखने निकले कमिश्नर, गंदगी देखते लिया एक्शन












Click it and Unblock the Notifications