Indore News: अंधेरी रात में शहर की सफाई देखने निकले कमिश्नर, गंदगी देखते लिया एक्शन
मध्यप्रदेश के इंदौर में निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों का रात्रि कालीन सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सफाई कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई।
आयुक्त वर्मा ने निरीक्षण के दौरान जेल रोड, जोन क्रमांक 3,9 ओर 10 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों का सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया, जिसके अंतर्गत मालवा मिल चौराहा, पाटनीपुरा चौराहा, एमआईजी थाना, विकास नगर पानी की टंकी, दबंग दुनिया जीटीएस, इंद्रप्रस्थ टावर चौराहा, रीगल चौराहा सहित कई स्थानों का दौरा किया।

निरीक्षण में सफाई कार्य में लापरवाही पाए जाने तथा सफाई संतोषजनक नहीं पाए जाने पर जोन 9 वार्ड 46 के दरोगा विजय नरवले को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।इसी प्रकार जोन 10 के सहायक सीएसआई संजय वेद का 3 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।जोन 10 वार्ड 43 के दरोगा राहुल का भी 3 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। जोन 10 और जोन 8 में सफाई में लापरवाही करने पर एनजीओ के प्रतिनिधियों का 5-5 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। आयुक्त वर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि, सफाई व्यवस्था को सुधारने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि शहरवासियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण प्रदान करना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए की वह अपने-अपने कार्य क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का लगातार निरीक्षण करें।
सफाई व्यवस्था का निरीक्षण
इंदौर में आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा प्रातः से शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। छावनी, मधु मिलन चौराहा से होते हुए सरवटे बस स्टैंड एवं सरवटे बस स्टैंड क्षेत्र की सफाई व्यवस्था देखी गई। सरवटे बस स्टैंड पर सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए गए। सरवटे बस स्टैंड पर कार्यरत कर्मचारियों से बात की गई।इसके बाद अब रोड की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए जोन क्रमांक 22 में मंगल सिटी एवं उसके आसपास की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा उपायुक्त लता अग्रवाल,जोन के सीएसआई एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
ये भी पढ़े- Indore में New Year के नाम पर हुड़दंग मचाने वाले हो जाएं सावधान, पुलिस लेगी सख्त एक्शन












Click it and Unblock the Notifications