XPoSat Mission लॉन्च से गदगद CM मोहन यादव, बोले- गौरवमयी क्षण के साथ हुआ नूतन वर्ष का श्री गणेश
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने नव वर्ष की बधाई दी है। जिस तरह से आज साल के पहले ही दिन इसरो ने श्रीहरिकोटा से पीएसएलवी सैलेटलाइट को लॉन्च किया है, उसपर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गौरवमयी क्षण के साथ नए वर्ष की शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस लॉन्च के वीडियो को भी शेयर किया है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा गौरवमयी क्षण के साथ हुआ नूतन वर्ष का श्री गणेश, साल के प्रथम दिन इसरो ने श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से PSLV-C58/XPoSat सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग की। यह सैटेलाइट अंतरिक्ष में होने वाले रेडिएशन की स्टडी करेगा। ISRO के सभी वैज्ञानिकों एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। अभिनंदन!

बता दें कि एक्स रे पोलेरिमीटर सैटेलाइट मिशन को एक जनवरी की सुबह 9.10 बजे लॉन्च किया गया। बता दें कि पिछले वर्ष चंद्रयान 3 मिशन को भी सफलतापूर्वक पूरा किया गया था। साथ ही आदित्य एल-1 के जरिए इसरो सूर्य तक का सफर तय करने जा रहा है। इसके लिए स्पेस सेंटर ने अपना एक कदम उस ओर आगे बढ़ा दिया है।
इस मिशन का मुख्य मकसद मर चुके तारों की स्टडी करना है। एक्स रे फोटोन और पोलराइजेशन की मदद से एक्सपोसैट ब्लैक होल और न्यूट्रॉन सितारों के पास होने वाले रेडिएशन का शोध किया जाएगा और इसके बारे में और जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश की जाएगी।
इससे पहले अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने 2021 में इमेजिंग एक्सरे पोलेरिमीटरी एक्सप्लोरर को लॉन्च किया था। इसके जरिए मौजूदा समय में ब्लैक होल समेत अंतरक्षि में मौजूद अन्य चीजों की स्टडी हो रही है। भारत के इसरो ने भी पीएसएलवी रॉकेट के जरिए एक्सपोसैट सैटेलाइट को अंतरिक्ष में भेजा है। यह सैटेलाइट पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित होगा, जहां से पृथ्वी की दूरी 650 किलोमीटर है।












Click it and Unblock the Notifications