अचानक CM मोहन यादव से मिलने दिग्विजय सिंह पहुंच गए, 15 मिनट तक बंद कमरे में क्या हुई बात?
MP Politics: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह में मुलाकात हुई। अचानक हुई मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। प्रदेश के विधानसभा पर उपचुनाव होने हैं। इन चुनावों से पहले मध्य प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है।
शुक्रवार को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह अचानक सीएम आवास पहुंचे। बड़ी बात ये है कि दिग्विजय सिंह के सीएम आवास पहुंचने के थोड़ी देर बाद विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। दोनों नेताओं के सीएम आवास पहुंचने के लेकर सियासत तेज हो गई है।

सीएम आवास में दिग्विजय सिंह और मुख्यमंत्री के मुलाकात के मायने निलाके जा रहे हैं। हालांकि यह साफ नहीं है कि आखिर दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री आवास क्यों पहुंचे थे।
जानकारी के अनुसार, दिग्विजय सिंह शुक्रवार को शाम 5:30 बजे अचानक मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात करने के लिए मुख्यमंत्री हाउस पहुंचे। दिग्विजय सिंह के सीएम आवास पहुंचने के तुरंत बाद नरेन्द्र सिंह तोमर भी पहुंचे। हालांकि दिग्विजय सिंह केवल 15 मिनट तक ही मुख्यमंत्री आवास में रहे। उसके बाद वहां से रवाना हो गए। तीनों नेताओं की मुलाकात किस विषय को लेकर हुई है इसका खुलासा किसी ने नहीं किया है।
नरसिंह घोटाले को लेकर चर्चा
खबर अनुसार पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह नर्सिंग घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात करने के लिए पहुंचे। उनके साथ छात्र नेता भी थे। हालांकि दिग्विजय सिंह के पहुंचने के तुरंत बाद नरेन्द्र सिंह तोमर मुख्यमंत्री आवास क्यों पहुंचे थे इसे लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। दिग्विजय सिंह के अचानक सीएम हाउस पहुंचने पर कई तरह की राजनीतिक चर्चाएं जोर पकड़ने लगी हैं। सीएम और पूर्व सीएम की मुलाकात के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं।
नरसिंह घोटाले को लेकर प्रदर्शन
गुरुवार को नर्सिंग घोटाले को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया था। मंत्री विश्वास सारंग के खिलाफ अशोका गार्डन थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे थे। इस प्रदर्शन में दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications