विपक्ष गठबंधन को CM मोहन यादव ने बताया घमंडियां गठबंधन, जानें कांग्रेस पर और क्या बोले?

दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में रविवार को मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। मोहन यादव ने कहा कि वे केवल भ्रम के आधार पर पुतला खड़ा करने का काम करते है। लेकिन, भला किसी का नहीं करेंगे।

सीएम ने एक उदाहरण पेश करते हुए कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि जैसे किसी खेत में किसान एक पुतला खड़ा करके अपनी फसल को पशु पक्षियों से बचाने का प्रयास करता है।

CM Mohan Yadav

पुतले को देखकर पशु पक्षी भ्रम में रहते हैं और किसान फसल बचाने में कामयाब हो जाता है। दुर्भाग्य से यह घमंडियां गठबंधन भी एक ऐसा ही पुतला खड़ा करके उसकी आड़ में वह गरीब, ओबीसी, आदिवासी और अल्पसंख्यक हित की बात का भ्रम बना रहे हैं। लेकिन, भला किसी भी वर्ग का नहीं करेंगे।

सीएम मोहन यादव ने आगे यह भी कहा कि मुझे इस बात पर गर्व है कि मुझे किसान और मजदूर परिवार से जाना जाता है। बीजेपी ने मुझपर भरोसा जताकर इतने बड़े राज्य का मुख्यमंत्री बनने का मौका दिया। इसके लिए मैं खुद को गौरवान्वित महसूस करता हूं। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात का गर्व है कि आज देश के अंदर सबसे बड़ी पार्टी का तमगा भी हमारा पास ही है। हमारे प्रधानमंत्री का कथन सबका साथ सबका विकास' लगातार हम साकार करने का प्रयास किया जा रहा है।

कांग्रेस पर हमला करते हुए मोहन ने कहा कि आगामी चुनावों में कांग्रेस पार्टी की स्थिति की बात करें तो, पिछले आंकड़ों को स्मरण करना चाहिए। पिछले 5 विधानसभाओं के आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस 4 विधानसभा हार गई। खासकर आंध्रा, नागालैंड, सिक्किम में एक भी कांग्रेस का विधायक नहीं है। वहीं, पश्चिम बंगाल में नजर डालें तो, सिर्फ एक ही विधायक है। यूपी में केवल दो ही विधायक हैं। अब ऐसे में कांग्रेस किस आधार पर सत्ता में आने की बात कह रही है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+