MP News: दूध उत्पादन करने वालों के लिए CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, बोले- बोनस देगी सरकार
Chhindwara news: छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दूध उत्पादन करने वालों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अभी तक फसल पर बोनस मिलता था लेकिन आने वाले समय में हमारी सरकार दूध उत्पादन करने वालों को भी बोनस देगी। नगर पालिका जनपद और पंचायत स्तर पर भी गौशालाएं बनाने वालों को मदद दी जाएगी। हमारी सरकारी इस और विशेष ध्यान दे रही है।
सीएम मोहन यादव ने व्यक्त किया कि 'गोमाता पर किसी भी प्रकार का कष्ट आने पर हम उसे छोड़ने वाले नहीं हैं। लगातार कार्रवाई जारी है। हमने 7.5 हजार गोमाताओं को बचाया है। गोमाता को कष्ट पहुंचाने वालों को 1 हजार से अधिक को जेल में भेजा गया है। 150 से अधिक पर रासुका लगाई गई है। जिन्होंने गोमाता पर निगाह टेढ़ी की है, उन्हें हमारी सरकार छोड़ने वाली नहीं है।'

सीएम शनिवार को अमरवाड़ा विधानसभा के दौरे पर हैं। यहां सिंगोड़ी के हाईस्कूल ग्राउंड में सभा में उन्होंने कहा, 'हमारे भगवान राम-कृष्ण के जयकारे लगाने से कांग्रेस को बुखार आता है।' मुख्यमंत्री ने हरराई में भी जनसभा को संबोधित किया।
सीएम ने कहा कि 'लोग छिंदवाड़ा को कांग्रेस का गढ़ मानते थे, लेकिन वास्तव में गड़बड़ है। छिंदवाड़ा मॉडल दिखाने की बजाय वहां ऊपर-ऊपर हवाई जहाजों में रहते थे। सिंगोड़ी को नगर परिषद तक बनाने में भी वे नाकामयाब रहे।'
अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में आंचलकुंड दरबार से जुड़े धीरन शाह को कांग्रेस के उम्मीदवार होने पर सीएम ने कहा, 'आंचल कुंड के दरबार को सभी प्रणाम करते हैं, लेकिन कांग्रेस ने वहां नकली वेश में सामने आई है, जैसे रावण माता सीता को हरण करने आया था। कांग्रेस को घर पहुंचाना है। वे आडंबर करेंगे, झूठ बोलेंगे।'
सीएम ने सैम पित्रोदा को कांग्रेस में वापस लेने पर कहा, 'कांग्रेस से पूछना चाहिए कि आपने आदिवासियों के अपमान पर पित्रोदा को बाहर क्यों किया था, और अब वहां वापस ले आए। राहुल गांधी के गुरु पित्रोदा की गंदी सोच है। वे कहते हैं कि आदिवासी चेहरों का रंग काला होता है। यह इनका नकली चरित्र है। इन्हें शर्म आनी चाहिए।'
हर्रई में सभा के दौरान 150 साथियों के साथ कांग्रेस पदाधिकारियों और सदस्यों ने बीजेपी में शामिल होने का निर्णय लिया। उन्होंने सभी को बीजेपी में सदस्यता दिलाने का एलान किया। अमरवाड़ा शहर के कांग्रेस पर्यवेक्षक अभिषेक वर्मा भी बीजेपी में शामिल हो गए।












Click it and Unblock the Notifications