MP: सीएम मोहन यादव कैबिनेट के साथ पहुंच रहे Ayodhya, 'जय श्री राम' की ध्वनि के साथ रवाना, देखें Video

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में सीएम डॉ. मोहन यादव अपनी पूरी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन के लिए लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। एमपी कैबिनेट के इस टूर में कैबिनेट मंत्रियोंके साथ उनकी पत्नियां भी हैं।

मध्य प्रदेश से रवाना होते हुए सीएम मोहन यादव ने अयोध्या के महत्व को दोहराते हुए कहा कि एमपी और अयोध्या के बीच पुराना नाता है। सीएम ने कहा, "हमारे मध्य प्रदेश का भगवान राम से पुराना नाता है...हमारे कैबिनेट मंत्री भगवान राम का आशीर्वाद लेंगे और प्रदेश के विकास के लिए काम करेंगे।"

CM Dr Mohan Yadav reaching Ayodhya

भोपाल से अयोध्या निकलने से पहले सीएम डॉ. मोहन यादव ने वल्लभ भवन में कैबिनेट की मीटिंग ली। जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक के दौरान सीएम मोहन यादव ने प्रदेश के सभी देवस्थानों की सूरत बदलने का प्रस्ताव रखा। मुख्यमत्री यादव ने बैठक में देव स्थानों की उपयोगिता बढ़ाने के लिए बढ़ चढ़कर काम करने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कैबिनेट की बैठक से पहले कहा कि मंत्री परिषद के सदस्यों का भगवान श्री राम के दर्शन के लिए शासकीय रूप से अयोध्या जाना ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने इस शुभ घड़ी के लिए सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि यह अयोध्या यात्रा भगवान श्री राम के प्रति आदर का प्रकटीकरण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या की इस यात्रा के बाद देवस्थानों के संबंध में लिए गए निर्णय और संकल्पों के क्रियान्वयन में राज्य सरकार तेजी से आगे बढ़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+