सीएम डॉ. मोहन यादव ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि
Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने कहा "प्रसिद्ध अर्थशास्त्री पूर्व प्रधानमंत्री, पूर्व वित्त मंत्री जैसे कई महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन करने वाले डॉ. मनमोहन सिंह जी का हमारे बीच से चले जाना,अत्यंत कष्टकारी है।उनकी नीतियों के आधार पर भारत को नई दिशा मिली. मैं बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने श्री चरणों मे स्थान दें।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि डॉ साहब ने कुशल दूरदर्शी नीतियों से देश की आर्थिक समृद्धि के प्रयासों में सहभागिता की और विभिन्न चुनौतियों का डटकर मुकाबला किया। वो सुयोग्य प्रतीभा के धनी व्यक्ति थे,देश के आर्थिक विकास में योगदान के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। सीएम ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए कहा कि वो बहुत भले व्यक्ति थे। उनके प्रतीभा के माध्यम से उनकी नीतियों के बदौलत देश ने एक नई दिशा पाई है।

सीएम ने अपने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं महान अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह जी का निधन राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। आरबीआई के गवर्नर,देश के वित्त मंत्री एवं प्रधानमंत्री जैसे दायित्व को निभाते हुए उन्होंने अपनी कुशल और दूरदर्शी नीतियों से देश की आर्थिक समृद्धि के प्रयासों में सहभागिता की और विभिन्न चुनौतियों का डटकर मुकाबला किया।
गौरतलब है कि पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह के निधन से आज चाहे पक्ष हो या विपक्ष सभी दु:खी है। सभी उनके द्वारा किए गए कार्यों और उनके व्यक्तित्व की प्रशंसा कर रहे है। इस मौके पर मध्य प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शोक प्रकट करते हुए X पर पोस्ट किया देश के पूर्व प्रधानमंत्री व प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह जी का निधन राजनीतिक जगत के लिए बड़ी क्षती है। उन्होंने आगे लिखा जनसेवा व राष्ट्रोत्थान के उनके प्रयास सदैव याद किये जाएंगे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान दे।












Click it and Unblock the Notifications