मध्‍य प्रदेश के नीमच में मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन ने निकाली जन आभार यात्रा, लोगों ने किया भव्‍य स्‍वागत

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव शुक्रवार को नीमच पहुंचे थे। इस मौके पर मुख्‍यमंत्री ने नीमच को साढ़े सात करोड़ की परियोजनाओं का उद्धाटन और शिलान्‍यास किया। इस अवस पर नीमच में मुख्‍यमंत्री जन आभार यात्रा निकाली। दशहरा मैदान पर जनसभा में स्‍थानीय निवासियों को संबोधित किया।

mp cm

इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा सरकार से लोगों की आशाएं-अपेक्षाएं होती हैं। राज्‍य के विकास के लिए सरकार जवाबदेह होती है। मुख्‍यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा जनता की सभी आशाओं अपेक्षाओं को पूरा किया है और देश के सामने विद्यमान सभी चुनौतियों का दृढ़ता पूर्वक सामना किया है।

मुख्‍यमंत्री ने कहा राज्य सरकार विकास और जनकल्याण के लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कार्यरत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार भारत को दुनिया का नम्बर एक देश बनाने के लिए संकल्पित है। भारत को भव्य, समृद्ध और सबल बनाने के लिए केंद्र सरकार कार्य कर रही है।

सीएम ने इस अवसर पर कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र की पहल के बाद से देश भर में सांस्‍कृतिक अनुष्‍ठान का पर्व मनाया जा रहा है। देश में सर्वधर्म सम्‍भाव ही शासन संचानन का आधार है। उन्‍होंने कहा अयोध्‍या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्‍ठा पर सबको गर्व है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पीएम मोदी नेतृत्व में देश संभावनाओं के आधार पर विकास के मार्ग का अनुसरण कर रहा है और भावनाओं के आधार पर सनातन संस्कृति को सम्मानित कर रहा है।
सीएम ने कहा मध्‍य प्रदेश में हमारी डबल इंजन की सरकार तेज गति से विकास कर रही है। इसका सबसे बड़ा उदाहरणा अपार संभावना वाले नीमच जिले में अनेक विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण हो रहा है। इसके साथ ही मुख्‍यमंत्री ने विकास की इस प्रक्रिया में नीमच के निवासियों को सहयोगी बनने का आह्वान भी किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+