मध्य प्रदेश न्यूज: सीएम डॉ मोहन ने नीमच में किया बड़ा ऐलान, राज्य में जल्द शुरू होगी एयर एंबुलेंस सर्विस
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शुक्रवार को नीमच में करोड़ोंं की योजनाओं का शिलान्यास करते हुए एक और बड़ी घोषणा की। सीएम डॉ मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में जल्द एयर एम्बुलेंस शुरू करने का ऐलान किया।

उन्होंने बताया कि गंभीर रोगियों को अस्पताल पहुंचा कर तुरंत इलाज करवाना संभव नहीं होता इसलिए एयर एंबुलेंस संचालित करने की योजना हमारी सरकार ने बनाई है।
सीएम ने बताया एयर एंबुलेंस के तहत हेलीकाप्टर एवं एक एयरक्राफ्ट को चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा।
बता दें कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने बताया था इस एयर एंबुलेंस येाजना के तह राज्य का विमानन विभाग प्रस्ताव भी तैयार कर रहा है। उन्होंने बताया कि देश के बड़े अस्पतालों के पास एयर एम्बुलेंस उपलब्ध हैं और इनका उपयोग सिर्फ संपन्न व्यक्ति ही कर पाते हैं लेकिन प्रदेश सरकार की योजना है कि ये सुविधा ऐसी हो जिससे आम जनता भी इसकी सर्विस का उपयोग कर सकें।
बता दें शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच में आयोजित कार्यक्रम में ₹752 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया।












Click it and Unblock the Notifications