सीएम शिवराज कर सकते हैं कोटवारों को पुलिस की तरह खाकी वर्दी दिए जाने की घोषणा, 24 सितंबर को महासम्मेलन
राजधानी भोपाल में 22 सितंबर को होने वाला कोटवारों का महासम्मेलन अब 24 सितंबर को होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की व्यस्तता के कारण शासन ने यह निर्णय लिया है। लाल परेड मैदान में होने वाले महासम्मेलन में सीएम शिवराज कई घोषणा करेंगे। सम्मेलन में प्रदेश भर के 35000 से ज्यादा कोटवारों के शामिल होने की संभावनाएं है।
सीएम द्वारा सभी कोटवारों को पुलिस की तरह खाकी वर्दी दिए जाने की प्रमुख घोषणा इस सम्मेलन में की जाएगी। अभी जिन कोटवारों के पास जमीन है, उन्हें हर महीने ₹400 और जिनके पास जमीन नहीं है उन्हें ₹4000 मासिक मंडे मिलता है दोनों श्रेणी की कोटवारों का मानदेय दोगुना किया जा सकता है, विनय मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के लाभ के दायरे में भी लाया जा सकता है।

25 तक चलेगी अतिथि विद्वानों की नियुक्ति प्रक्रिया 26 से आवंटन
सीएम शिवराज द्वारा की गई घोषणा के बाद उच्च शिक्षा विभाग में कॉलेज में प्रोफेसर के रिक्त पदों पर अतिथि विद्वानों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बुधवार को उम्मीदवारों ने चॉइस फिलिंग करना शुरू कर दिया है। यह प्रक्रिया 25 सितंबर तक चलेगी। इसके बाद मेरिट के अनुसार कॉलेज आवंटन 26 सितंबर को होगा। 6 से 30 अक्टूबर तक संबंधित विद्वानों का कार्यक्रम करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications