मध्य प्रदेश के दिमनी में पोलिंग बूथ पर हंगामा, दो पक्षों के बीच पथराव, चली गोली, दो घायल

मध्य प्रदेश में आज सभी 230 विधानसभासीटों पर मतदान हो रहा है। इस बीच दिमनी विधानसभा क्षेत्र में हिंसा की खबर सामने आई है। इस हंगामे में दो लोगों के घायल होने की खबर है।

जानकारी के अनुसार दिमनी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र 148 पर हंगामा हुआ है। इस हंगामे में दो पक्षों के बीच पथराव की खबर सामने आई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस बल ने दोनों पक्षों को खदेड़ दिया।

mp police

इस बीच यह जानकारी भी सामने आई है कि हंगामे के दौरान गोली भी चली है, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। दिमनी विधानसभा क्षेत्र काफी हाई प्रोफाइल है क्योंकि यहां से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मैदान में है।

Recommended Video

      मध्य प्रदेश के दिमनी में पोलिंग बूथ पर हंगामा, दो पक्षों के बीच पथराव, चली गोली, दो घायल

      बहरहाल स्थिति अभी नियंत्रण में है और यहां पर भारती सशस्त्र बल को तैनात किया गया है। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंच गई है लेकिन हालात अभी भी तनावपूर्ण हैं।

      वहीं सराफा बाजार स्कूल में ईवीएम खराब होने की खबर सामने आई है जिसकी वजह से मतदान रुक गया है। पद्मा राजे कन्या स्कूल में भी ईवीएम में तकनीकी खराबी की खबर सामने आई है। जिसकी वजह से 40 मिनट तक मतदान प्रभावित रहा।

      दिमनी सीट की बात करें तो यहां 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद यहां से कांग्रेस विधायक गिर्राज दंडोतिया भी भाजपा में शामिल हो गए।

      जिसके बाद यहां उपचुनाव हुआ और दंडोतिया हार गए और कांग्रेस उम्मीदवार रविंद्र सिंह तोमर 24 हजार से अधिक वोट से जीत गए थे। लेकिन इस बार यहां से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मैदान में हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+