MP News: चुनाव में पराजित प्रत्याशी के घर के बाहर से निकाला विजय जुलूस, जश्न के दौरान पथराव, 14 लोग घायल

Khargone News: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनावों की मतगणना हो रही है। इस दौरान मध्य प्रदेश के एक छोटे से चुनाव के में बड़ी हिंसा सामने आई है।

खरगोन जिले में स्थानीय जल उपभोक्ता समिति के चुनाव के बाद दो समूहों के बीच झड़प में 14 लोग घायल हो गए। पुलिस के जानकारी अनुसार इस घटना में 14 लोगों को गंभीर चोट आई हैं।

Khargone victory procession stone pelting

इस घटना में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, स्थिति नियंत्रण में है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घटना सोमवार रात को भीकनगांव थाना क्षेत्र के खजुआ गांव में जल उपभोक्ता समिति के विजय जुलूस के दौरान हुई। इस समिति की काम नहरों और सिंचाई के रख-रखाव और निगरानी करना है।

इन चुनावों को लेकर ही दो गुटों में काफी ज्यादा झड़प हो गई। इस घटना में दो पक्षों के 14 लोगों को गंभीर चोटें आई है।

भीकनगांव के पुलिस उपमंडल अधिकारी राकेश आर्य के जानकारी अनुसार चुनाव हारने वाले लोगों के समर्थकों के घरों के सामने से विजय जुलूस गुजरने पर विवाद शुरू हो गया।

भीकनगांव थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर के मुताबिक विवाद के कारण एक ही समुदाय के दो समूहों के बीच झड़प हुई है। उन्होंने बताया कि एक समूह के नौ और दूसरे पक्ष के 5 लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है और मामला दर्ज कर लिया गया है। इस घटना में 10 से ज्यादा लोगों को गंभीर चोट लगी है। लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+