मध्य प्रदेश के करेंदी गांव में दो गुटों के बीच संघर्ष, दुकान-गाड़ी को लगाई आग, दो भर्ती
भोपाल, 12 मई। मध्य प्रदेश के करेडी गांव में दो गुटों के बीच टकराव की खबर सामने आई है। यहां दोनों गुटों ने जमकर उत्पात मचाया। रागढ़ के एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि यह टकराव करेडी गांव में देखने को मिला है। यहां लोगों ने दो दुकान और 3 मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया। दो लोग इस हिंसा में घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों की हालत स्थिर है। हमने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैसे के गोले का इस्तेमाल किया, फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं।













Click it and Unblock the Notifications