इस वजह से मध्य प्रदेश के मल्टीप्लेक्सों और सिनेमाघरों में पड़ा ताला
भोपाल। मध्यप्रदेश में 5 अक्टूबर से सिनेमा घर और मल्टीप्लेक्स बंद रहेगें। मध्य प्रदेश सिनेमा एसोसिएशन ने प्रशासन द्वारा लगाए गए मनोरंजन टैक्स के विरोध में एमपी के सारे सिनेमा घरों को बंद करने का फैसला किया है। इस बंद में मध्य प्रदेश के सभी मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघर शामिल होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसोसिएशन इसे अनिश्चितकाल के लिए भी बंद कर सकता है।

दोहरे टैक्स के विरोध में सिनेमागृह मालिक हड़ताल कर रहे हैं.एमपी सिनेप्लेक्स एसोसिएशन की गुरुवार को हुई बैठक में ये फैसला लिया गया। एमपी मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन का कहना है कि सरकार उनके ऊपर एक के बाद एक दो टैक्स लगा दिए हैं। पहले से वे जीएसटी का भार उठा रहे हैं तो दूसरी ओर नगर निगम ने भी टैक्स लगा दिया है। बता दें कि मनोरंजन कर के नाम पर मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों पर 5 से 15 प्रतिशत कर लगा दिया है।
मनोरंजन कर के रूप में प्रदेश में 100 रुपए के टिकट पर 5 प्रतिशत टैक्स लगाया जाता है। 200 के टिकट पर 10 प्रतिशत और 300 से 500 के बीच के टिकट पर 15 फीसदी मनोरंजन कर लगाया जाता है। भोपाल व अन्य शहरों में भी नगरीय निकाय ने अलग-अलग दर लगा दी है। सेंट्रल सिने सर्किट एसोसिएशन के एक्जीक्यूटिव कमेटी के चेयरमैन ओपी गोयल ने कहा कि सौ रुपए तक की टिकट पर 18 फीसदी और इससे अधिक दाम के टिकट पर 28 फीसदी जीएसटी लग रहा है।
ये भी पढ़ें- हिंदुस्तान की जमीन पर कलंक है बाबरी मस्जिद- वसीम रिजवी












Click it and Unblock the Notifications