MP Nikay Chunav : भाजपा प्रत्‍याशी ईसाई से हिन्‍दू बने, बोले- मुझे हिंदू धर्म पसंद है, मेरे पूर्वज हिंदू थे

सागर,25 जून। मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनावों में कई नजारे सामने आ रहे है। सागर जिले में एक बड़ा धार्मिक घटनाक्रम सामने आया है। जिले की मकरोनिया नगरपालिका के ईसाई भाजपा उम्मीदवार ने हिन्दू धर्म अपनाकर चौंका दिया है। धर्म परिवर्तन करने प्रत्याशी विविन टोप्पो ने कलेक्टर को एक शपथ-पत्र दिया और घर में पण्डित से हिन्दू परम्परा से पूजा-पाठ कराई। इसके वीडियो भी विविन ने जारी किए है।

 ईसाई धर्म छोडने वाले व‍िप‍िन टोप्‍पो

सागर के उपनगर मकरोनिया के वार्ड 15 (गोपेश्वर वार्ड) से बतौर भाजपा पार्षद प्रत्‍याशी का चुनाव लड़ रहे हैं। विप‍िन टोप्पो का कहना है कि उनके पूर्वज सनातन धर्म को मानने वाले गौंड थे। इसलिए वे अपनी घर वापसी कर रहे हैं। इसके लिए किसी ने उन्हें डराया नहीं है। धर्म परिवर्तन की कानूनी प्रक्रिया वे जल्द पूरी करेंगे। टोप्पो जिले के उपनगर मकरोनिया में रहते हैं और वार्ड 15 (गोपेश्वर वार्ड) से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका कहना है कि वह बचपन से ईसाई धर्म से जुड़े रहे हैं, लेकिन उनके पूर्वज सनातन धर्म को मानने वाले गौंड (आदिवासी) थे। गौंड अनुसूचित जनजाति में आते हैं। अब वे अपनी आस्था के चलते बिना प्रलोभन और भय के ईसाई धर्म छोड़कर सनातन धर्म से जुड़ रहे हैं।
व‍िप‍िन द्वारा द‍िया गया शपथ पत्र

घर में ह‍िन्‍दू-देवी देवताओं की पूजा-अर्चना भी कर रहे
गौरतलब है कि विविन टोप्पो ने शुक्रवार को धर्म परिवर्तन संबंधी कानूनी प्रक्रिया के लिए बाकायदा कलेक्टर को नोटरी से एक स्टाम्प पर शपथ-पत्र दिया। आगे की कानूनी कार्रवाई वह जल्द पूरी करेंगे। उन्होंने पुरोहितों को घर बुलवाया और उनसे घर में अनुष्ठान कराए। टोप्पो ने इसका एक वीडियो भी जारी किया। वीडियो में विपि‍न अपने सहयोगी के साथ पंडित द्वारा मंतत्रोच्‍चार करवाकर पूजा-पाठ कर रहे हैं। वीडियो में वे गंगाजल से पूजन और हवन भी करते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें पंडित ने विप‍िन से धर्म परिवर्तन करने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि मुझे हिंदू धर्म पसंद है, मेरे पूर्वज हिंदू थे, इसलिए हिंदू धर्म अपना रहा हूं।

 ईसाई धर्म छोडने वाले व‍िप‍िन टोप्‍पो

धर्म परिवर्तन बना चर्चा का विषय
धर्म परिवर्तन करने पर इलाके में विप‍िन की चर्चा हो रही है। इस मौके पर विविन ने कहा कि उनके परिवार की जड़ें सनातनी ही हैं। उन्हें यह धर्म इसकी विविध संस्कृति और पवित्रता की वजह से पसंद है। कई लोग अनुष्ठान के दौरान घर के बाहर खड़े होकर उसका हिस्सा बने। लोगों का कहना था कि जिसे जो पसंद हो वह अपनाना चाहिए। सभी को स्वतंत्रता है कि वह किसी भी धर्म को अपना सकें। इस दौरान लोगों ने कहा कि उम्मीद है कि विप‍िन इस इलाके से जीत जाएं और यहां का विकास करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+