‘तेरी मेहरबानियां' फिल्म देख रहे बच्चे ने बैट से फोड़ी LED, मां से बोला-डॉगी नहीं आ रहा था बाहर

खरगोन, 10 जनवरी। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में अजीब मामला सामने आया है। यहां पर आठ साल के बच्चे को फिल्मी डॉग इतना पसंद आया कि उसने कुत्ते के लिए 32 इंच की एलईडी ही तोड़ डाली। बाद में बच्चे ने मां को एलईडी तोड़ने की जो वजह बताई वो सुनकर मां की भी चौंक गई।

LED in Khargone Madhya Pradesh

मामला मध्य प्रदेश के खरगोन जिले का है। यहां पर होटल संचालक मनीष गंगराड़े का 8 साल का पीयूष अपने मम्मी, पापा और भाई के साथ 'तेरी मेहरबानियां' फिल्म देख रहा था।

थोड़ी देर बाद मां खाना बनाने के लिए किचन में चली गईं। पिता किसी से मिलने बाहर चले गए। भाई भी बाहर निकल गया। फिल्म में जैकी श्रॉफ के साथी डॉग की वफादारी से पीयूष गहरा प्रभावित हुआ। LED से डॉग को बाहर निकालने के लिए पीयूष ने पास ही पड़े बल्ले को उठाया और LED पर दे मारा।

LED फूटने की आवाज आई तो मम्मी-पापा दोनों कमरे के तरफ दौड़े। देखा की LED फूटी हुई थी। पीयूष मुंह लटकाए खड़ा था। मां ने पूछा तो पीयूष ने कहा कि मोती (फिल्म में डॉग का नाम) बाहर ही नहीं आया। उनके परिवार ने दीपावली पर ही 14 हजार की LED खरीदी थी। पीयूष कक्षा 2 में पढ़ता है और वह काफी शरारती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+