Chhindwara: तीन घंटे तक किसान के हाथ में लिपटा रहा सांप, 10KM का सफर तय कर कुछ यूं बचाई अपनी जान

Chhindwara: तीन घंटे तक किसान के हाथ में लिपटा रहा सांप, 10KM का सफर तय कर कुछ यूं बचाई अपनी जान

छिंदवाड़ा, 05 अक्टूबर: Chhindwara News Today: सांप एक ऐसा जीव है जिसे देखते ही इंसान की सांसें थम जाती हैं और उसे पसीने छूटने लगते हैं। सांप किसी को काट ले तो उसके बचने के चां बहुत कम होते हैं। अगर वहीं सांप किसी हमला कर दे या फिर उसके हाथ में लिपट जाए तो सोचिए उसकी हालत क्या होगी। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से सामने आया है। यहां अपने खेत में मवेशियों के लिए चारा निकाल रहे एक किसान के हाथ में अचानक धामन प्रजाति का सांप लिपट गया।

Chhindwara News: Snake wrapped in farmer hand, snake friend saved life

सांप ने किसानों के हाथ को पूरी तरह से अपनी जकड़ में ले लिया, जिससे उसकी जान आफत में पड़ गई। हालांकि, किसान ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सांप का फन पकड़ लिया, जिसके चलते सांप उसे काट नहीं सका। इतना ही नहीं, किसान इसी हालत में करीब 10 किलोमीटर दूर सफर तय करके सर्पमित्र के पास पहुंचा। तब कहीं जाकर किसान की जान बच सकी और सांप से उसका पीछा छूटा। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद लोगों किसान के हौसले की तारीफ कर रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला छिंदवाड़ा जिले के बेलगांव में सामने आया। जानकारी के मुताबिक, बेलगांव निवासी राजू मंगलवार को अपने मवेशियों को चारा डाल रहा था। तभी चारे के ढेर से दो सांप निकल आए। एक सांप तो वहां से चला गया, लेकिन दूसरा सांप अचानक से किसान राजू के हाथ पर बुरी तरह से लिपट गया। राजू का हाथ सांप की गिरफ्त में आते ही उसकी सांसें अटक गईं।

हालांकि, किसान राजू ने हिम्मत दिखाई और सांप के फन को अपने दूसरे हाथ से पकड़ लिया। इसी हालत में राजू अपने दो साथियों के साथ बाइक पर सवार हुआ और इसी हालत में 10 किलोमीटर दूर सर्फमित्र के पास पहुंचा। सर्पमित्र अमित संभारे ने कड़ी मशक्कत के बाद उसके हाथ से सांप को अलग किया। सर्पमित्र ने बाद में सांप को ले जाकर जंगल में छोड़ दिया। वहीं, लोगों का कहना है कि अगर राजू ने इतना हौसला नहीं दिखाया होता तो उसकी जान आफत में पड़ सकती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+