MP News: सास-ससुर ने पेश की मिसाल, बेटे की मौत के बाद बहू का किया कन्यादान
MP News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में अनोखी शादी हुई है। सास- ससुर जिस लड़की को बहू बनाकर घर लाए थे उसे ही अब बेटी की तरह विदा किया। दोनों ने मिलकर ठीक उसी तरह बहू की शादी कराई जैसी उसने अपनी बेटी की थी।
दरअसल, शंकरगढ़ में शनिवार के दिन एक परिवार ने अपनी बहू का पुनर्विवाह किया। अपनी बहू को सास-ससुर ने बेटी की तरह विदा कर समाज के सामने मिसाल पेश किया है। बहू का जीवन संवारने के लिए परिवार ने करुणामई विदाई दी। समाज को संदेश संदेश देने वाले इस मुहिम की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है।

बताया जा रहा है कि शंकरगढ़ निवासी दंपति मंगल बावरिया एवं आशा बावरिया के पुत्र जय बावरिया की शादी सागर में संपन्न हुई थी। लेकिन विवाह के एक साल बाद ही सागर की मृत्यु हो गई थी। बहू के इस दुख को देखकर सास-ससुर मंगल बावरिया और सास आशा बावरिया, जेठ-जेठानी प्रेम-पूनम बावरिया, दीपक-मंजू बावरिया बेचैन रहते थे। परिवार के इन लोगों ने बहू के मायके पक्ष से बात कर उन्हें पुर्नविवाह के लिए तैयार किया।
इसके बाद न्यूटन नंबर 13 निवासी स्वर्गीय माता दीन मीरा कैथावास के पुत्र अजय बावरिया के साथ गायत्री मंदिर परासिया में शादी संपन्न कराई। अपने घर से बहू की बेटी की तरह विदाई की। इस दौरान बुजुर्ग दंपति की आंखों में बेटे के बिछडऩे का दुख और बहू का जीवन संसार बसने का सुख एक साथ देखा जा सकता था।
शंकरगढ़ में हुए इस पुनर्विवाह शादी को लेकर हर कोई बावरिया परिवार की इस पहल की सराहना कर रहा है। क्योंकि ऐसा हमने फिल्मों में देखा है लेकिन रियल लाइफ में कभी-कभी ऐसा वाकया देखने को मिलता है। फिलहाल बहु को विदा करते समय उसके साथ ससुर के आंसू छलक पड़े विदाई के दौरान अन्य लोग भी भावुक मन से विदाई में शिरकत करते नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications