छुटि्टयां मनाने दिल्ली से घर आए 22 साल के युवक की दौड़ते समय हार्ट अटैक से मौत, कर रहा था IAS की तैयारी

छिंदवाड़ा, 22 अक्टूबर, 2021: दशहरे पर छुटि्टयां मनाने के लिए दिल्ली से घर आए एक 22 साल के युवक को दौड़ते समय हार्ट अटैक आ गया। जिससे युवकी की मौत हो गई। उसकी पहचान नगर के पीटीसी कॉलोनी में रहने वाले सावन विश्वकर्मा (22) के तौर पर हुई, जो कि दिल्ली में IAS की तैयारी कर रहा था। वह छुट्‌टी पर घर आया था।

Chhindwara: 22-year-old Sawan Vishwakarma lost live Due to heart attack while running, he was preparing for IAS

परिजनों के मुताबिक, अपने डेली रूटीन के चलते सावन विश्वकर्मा पेंचवेली ग्राउंड में गुरुवार की सुबह दोस्तों के साथ मार्निंग वॉक पर गया था। जहां उसने ग्राउंड के 3 चक्कर लगाए। उसी दौरान दौड़ते समय उसे हार्ट अटैक आ गया। जिससे वह गिर पड़ा। उसके दोस्त उसे उठाकर परासिया अस्पताल ले गए। साथ ही उसके परिजनों को सूचना दी। हालांकि, परिजनों के पहुंचने तक डॉक्टरों ने सावन विश्वकर्मा को मृत घोषित कर दिया। सावन विश्वकर्मा की मौत की खबर लगते ही उसके सगे-संबंधियों में कोहराम मच गया।

news

परिजनों ने रोते हुए बताया कि, सावन विश्वकर्मा अफसर बनना चाहता था। वह अपने परिवार में सबसे छोटा था। घर में उसके दो बड़े भाई और एक बहन हैं। अचानक, सावन को हार्ट अटैक आने और फिर हो जाने से सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। सावन विश्वकर्मा की बहन ने कहा कि, मेरे भाई का अफसर बनने का सपना अधूरा रह गया। उसने भोपाल से बीटेक मैकेनिकल किया था और पिछले एक साल से दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रहा था।

सावन के दोस्त चित्रांश श्रीवास्तव ने बताया कि, सावन को स्वास्थय संबंधी दिक्कतें नहीं थीं। हालांकि, उसे कभी-कभी एलर्जी की वजह से सर्दी खांसी होती थी। उसने कहा कि, सावन फर्स्ट क्लास स्टूडेंट था। उसने मैथ्स से हायर सेकेंडरी किया था। दोनों साथ भी पढ़े थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+