Chhatarpur News: कम्प्यूटर पढ़ाते-पढ़ाते छात्रा को दिल दे बैठा शिक्षक, पत्नी-बच्चों को छोड़ रचा ली शादी

अपने से 11 साल छोटी उम्र की स्टूडेंट को एक शिक्षक पढ़ाते-पढ़ाते दिल दे बैठा, छात्रा भी अपने शिक्षक पर ऐसी मोहित हुई कि उसे शिक्षक की पत्नी और बच्चे तक नजर नहीं आए। करीब 10 साल के शिक्षक ने 19 साल की छात्रा से शादी कर घर बसा लिया, इधर उसकी पत्नी और दो बच्चे अब सड़क पर आ गए। महिला अपने बच्चों को लेकर कभी थाने तो कभी एसपी ऑफिस के चक्कर काट रही है। बीते रोज महिला बच्चों संग एसपी ऑफिस पहुंची थी।

techer & student

Madhya Pradesh के छतरपुर जिले के सटई में शादीशुदा शिक्षक किशन और छात्रा द्वारा कोचिंग पढ़ाते-पढ़ाते एक-दूसरे को दिल देने का मामला सामने आया है। शिक्षक 30 साल उम्र का है, उसकी 10 साल पहले शादी हो चुकी है। पत्नी और दो बच्चे हैं। उसे यहां 19 साल उम्र की छात्रा गीता रजक कम्प्युटर पढ़ने आती थी। पढ़ते-पढ़ाते दोनों एक-दूसरे के काफी नजदीक आ गए। दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। शिक्षिका की पत्नी को इसकी भनक नहीं थी, उसका अपने पति से इसको लेकर विवाद भी हुआ था, जिसके कुछ दिनों दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। पति किशन घर छोड़कर चला गया और अपनी छात्रा के साथ पति बनकर रह रहा है।

teacher की पत्नी जमुनाबाई पति की बेवफाई और घर से भागकर शादी करने के बाद खुद को ठगा सा महसूस कर रही हैं। वे सड़क पर आ गई और दोनों बच्चों के साथ सटई पुलिस चौकी में आवेदन देकर अपने पति को वापस लाने की गुहार लगाई थी। जुमनाबाई के अनुसार उसकी जब थाना पुलिस ने नहीं सुनी तो वह बच्चों को लेकर एसपी ऑफिस में आवेदन लेकर पहुंची थी, जहां अधिकारियों ने उसकी परेशानी सुनकर उसे न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। जमुनाबाई ने बताया कि उसकी शादी 10 साल पहले किशन से हुई थी। जिससे उसके दो बच्चे भी है। सब कुछ ठीक चल रहा था। इतने साल बीत गए किशन ने उसके साथ कभी भी कोई गलत व्यवहार नहीं किया, लेकिन अब अचानक उसने गांव में ही रहने वाली गीता रजक से शादी कर के हम सब को हैरान कर दिया। जमुनाबाई ने बताया कि उसका पति निजी स्कूल में टीचर है व गीता गांव में ही रहती है और उसके पति से कम्प्यूटर पढ़ने आती थी। कई बार किशन छोड़ने और लेने भी गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+