लोक गायिका उर्मिला पांडे को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगीत अकादमी पुरस्कार प्रदान किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में छतरपुर की लोक गायिका उर्मिला पांडे को प्रतिष्ठित संगीत अकादमी पुरस्कार प्रदान किया है।

छतरपुर की बुंदेली लोक गायिका उर्मिला पांडे को लोक संगीत में विशेष योगदान के लिए वर्ष 2019 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन नई दिल्ली में अलंकरण समारोह में श्रीमती पांडे को ताम्रपत्र, अंगवस्त्रम और एक लाख रुपए की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया।
Recommended Video

G 20 : विदेशी मेहमानों का बुन्देली परम्परा से हुआ भव्य स्वागत,मंत्री सहित प्रदेश अध्यक्ष ने अगवानी
केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी और राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में संगीत, नृत्य, रंगमंच, कठपुतली कला और प्रदर्शन कला में समग्र योगदान के लिए वर्ष 2019, 2020 और 2021 के अकादमी पुरस्कार से 128 विभूतियों को सम्मानित किया गया। इनमें देश के अलग-अलग हिस्सों में संगीत, नृत्य, थिएटर, कला, प्रदर्शन सहित अन्य विधाओं के महारथियों को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया।












Click it and Unblock the Notifications