छतरपुर में खेत में खेलते—खेलते 30 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 3 साल की मासूस बच्ची
छतरपुर जिले बिजावर के ललगुवां में एक खेत में खेल रही बच्ची अचानक बोरवेल में जा गिरी। परिजन को पता चला तो हड़कंप मच गया। जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें बच्ची को निकालने के लिए रेस्क्यू में जुटी हुई हैं।

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की बिजावर तहसील के ललगुवां गांव में तीन साल की मासूम बच्ची खेलते-खेलते खेत में खुले पड़े बोरवेल में जा गिरी। बच्ची जब परिजन को नहीं दिखी तो उसकी तलाश शुरू की तो उसकी आवाज सुनकर परिजन कांप गए। बच्ची की बोरवेल से रोने की आवाज आ रही थी। तत्काल इसकी सूचना पुलिस के माध्यम से जिला प्रशासन को दी गई थी। मौके पर एनडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू करने में जुटी हुई है।

पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि छतरपुर जिले के बिजावर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ललगुवां पाली में एक तीन वर्षीय बच्ची नैनसी विश्वकर्मा खुले बोरवेल में गिरी। बच्ची खेलते समय खुले बोरवेल में गिरी। प्रशासन की टीमें ललगुवां पहुंच गई हैं। शुरूआती तौर प र जो जानकारी आई है उसमें बच्ची 30 फिट पर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। बच्ची को बचाने और सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। बता दें कि करीब छह महीने पहले भी छतरपुर में बस स्टेंड के पास एक बच्चा खुले बोरवेल में फंस गया था, जिसे रेस्क्यू किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications