Chhatarpur: बिजली कंपनी का जेई और ठेकेदार निकला बिजली चोर, अवैध ट्रांसफॉर्मर रखवाकर करते थे वसूली
छतरपुर जिले में बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर, लाइनमेन और ठेकेदार ही बिजली चोर निकले हैं। इन्होंने खेतों में अवैध तरीके से ट्रांसफॉर्मर रखवाकर बिजली चोरी तो कराई ही, जो राशि किसानों से मिली उसकी भी बंदरबांट कर ली।

Chhatarpur जिले के बक्सवाहा विकासखंड में कई दिनों से बिजली चोरी का काम चल रहा था। यहां पदस्थ रहे कनिष्ठ अभियंता रामकेश लोधी द्वारा किसानों से पैसे लेकर अवैध तरीके से ट्रांसफार्मर रखकर बिजली सप्लाई देते थे, इसकी जांच सहायक अभियंता बिजावर ने की पुष्टि होने पर विशेष टीम ने भी जांच की है। जांच में जेई व लाइनमैन द्वारा बिजली चोरी पाए जाने के बाद बक्सवाहा थाने में 7 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।

Chhatarpur बक्सवाहा विकासखंड में किसानों को सुचारू रूप से बिजली कनेक्शन के बावजूद भी पर्याप्त मात्रा में बिजली सप्लाई नहीं दी जा रही थी, किसानों को फिजूल तरीके से परेशान कर अवैध वसूली की जा रही थी किसानों के पास बिजली कनेक्शन की रसीद होने के बावजूद भी पदस्थ कनिष्ठ अभियंता द्वारा बिजली के तारों एवं मोटरों को उठाकर अवैध वसूली कर किसानों को परेशान किया जा रहा था। जिसके बाद 1 जनवरी को मीडिया ने यह मामला उजागर किया था, जिसके बाद 29 जनवरी को सहायक अभियंता द्वारा बक्सवाहा थाना आकर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया। बक्सवाहा में पदस्थ कनिष्ठ अभियंता रामकेश लोधी एवं ठेकेदार प्रदीप जैन, हरीश लोधी, शहजाद उफ् राजू खान, भगवान सिंह, रोहित साहू, राहुल गुप्ता के विरुद्ध धारा 420, 409, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
किसानों से वसूली गई राशि का कर लिया बंदरबांट
कनिष्ठ अभियंता रामकेश लोधी ने सभी 6 लोगों के साथ मिलकर बिजली वितरण कंपनी लिमिटेड को क्षति पहुंचाने एवं कंपनी की बिना स्वीकृति के ट्रांसफार्मर स्थापित करने एवं अवैध कनेक्शन की राशि का वितरण निम्न अनुसार किया गया जिसमें हरीश लोधी के अनुसार 25 केवीए पर 1,11200. प्रदीप जैन सागर 60000. शहजाद खान 3,22000, भगवान सिंह रामटोरिया 80000, रोहित साहू सागर 64000, राहुल गुप्ता 90,000, सुरेंद्र सिंह एवं छोटे रजक 32000 कुल राशि 17,60000 का गबन पाया गया था।
दर्जनों किसानों के खेतों में अवैध तरीके से रखे थे ट्रांसफार्मर
हरीश लोधी सुजारा, गजराज पिता खूब सिह लोधी ग्राम देवरी, जुझार सिंह पिता अर्जुन सिंह ग्राम देवरी, सरूप लोधी ग्राम देवरी, नन्हे भाई ग्राम नादपोद, करण सिंह लोधी देवरी, भरत सिंह लोधी ग्राम देवरी, बाबूलाल काछी मजगुवा घाटी, रमेश अहिरवार मजगुवा घाटी, आशाराम यादव मझगवां घाटी, जनक ग्राम सेडारा, राम सिंह यादव ग्राम चौरई, सुखदेव यादव ग्राम चौरई, गोपाल यादव ग्राम धरमपुरा, रामेश्वर यादव पाली हार, कल्याण सिंह लोधी ग्राम सेडारा, राधा रानी ग्राम देवरी, किशन लोधी खतहरियाहार ग्राम देवरी, अभिषेक ब्यास देवपुर, बबलू लोधी खमरिया, विजय राजा ग्राम बेरखेड़ी, पुष्पेंद्र राजा बेरखेड़ी, बबलू यादव ग्राम पाली हार, राम सिंह लोधी बगरोदा, सहायक अभियंता के साथ अलग-अलग जिले से अधिकारियों द्वारा आकर 29 दिसंबर को जांच की गई, जिसमें तत्परता दिखाते हुए 6 जनवरी को फिर से अधिकारियों की टीम ने द्वारका प्रसाद बक्सवाहा में भसान बाबा के पास मनोज यादव बीरमपुरा मैं अवैध रूप से ट्रांसफार्मर लगे पाए जिसकी किराए की राशि कंपनी के खाते में जमा नहीं की गई थी। जांच में पाया गया कि कंपनी से धोखाधड़ी कर कंपनी की कुल राशि की आर्थिक क्षति पहुंचाई थी, जिसके बाद दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध अधीक्षण अभियंता सागर की जांच प्रतिवेदन के बाद इन सभी 7 लोगों पर बक्सवाहा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।












Click it and Unblock the Notifications