Kuno National Park: जंगल से दूसरी बार भागा चीता ‘ओबान’, अब तक कोर एरिया में वापस नहीं लौटा

कूनो का नर चीता जंगलों व आसपास के इलाके को घूमने में जुटा है। नया इलाका है, इस कारण वह बार-बार 20 से 25 किलोमीटर दूर घूमने निकल जाता है। रविवार को भागा ओबान 36 घंटे बाद भी वापस कूनो के कोर एरिया में नहीं जा रहा है।

जंगल में नहीं जा रहा नामीबियाई चीता, नदी के पास जमाया ढेरा

देश के सबसे महत्वपूर्ण चीता प्रोजेक्ट के तहत सबसे पहली खेप में मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में आया नर चीता ओबान बार-बार कोर एरिया छोड़कर बाहर भाग रहा है। कूनो से 20 किलोमीटर दूर झार बरौदा गांव से जैसे-तैसे उसे बफर जोन में वापस लाया गया, लेकिन वह जंगल के बाहरी इलाके में ही डेरा जमाकर बैठ गया। यहां पार्वती नदी के पास वह कल शाम से विचरण कर रहा है। हालांकि कूनो एनपी की टीमें और एक्सपर्ट व पुलिस उस पर नजर बनाए हुए हैं।
जंगल में नहीं जा रहा नामीबियाई चीता, नदी के पास जमाया ढेरा

कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन व वन विभाग से मिली जानकारी अनुसार नर चीता ओबान दो दिन से अपना कूनो का जंगल छोड़कर बफर जोन से बाहर व आसपास घूम रहा है। सोमवार दोपहर तक वह कोर एरिया में नहीं पहुंचा था। दोपहर में खबर मिली की वह ट्रैकिंग टीम को चकमा देकर पार्वती बड़ौदा गांव के पास नदी के पास बैठा था। सूचना मिलते ही हड़कंप की स्थिति बन गई। तत्काल पुलिस ने इलाके में ग्रामीणों को सचेत किया और नदी से दूर रहने के निर्देश दिए। इधर वन विभाग की टीम, ट्रैकिंग टीमें उसकी लोकेशन को ट्रेस कर उसके पीछे-पीछे पहुंच गईं।

जंगल में नहीं जा रहा नामीबियाई चीता, नदी के पास जमाया ढेरा

ओबान चीता दो दफा जंगल से भाग चुका है
1 और 2 अप्रैल की रात में चीता ओबान जंगल से निकलकर 20 किलोमीटर दूर झार बड़ौदा गांव में पहुंच गया था। दूसरे दिन 3 मार्च को यह पार्वती बड़ौदा नदी के पास बैठा मिला। यह पहला मौका नहीं है। ओबान इसके पहले 16 मार्च को भी जंगल से बाहर निकल गया था। वह 16 मार्च को पीपलबाड़ी गेट क्षेत्र से बाहर निकल गया था। हालांकि वह कुछ घंटों बाद घूमकर वापस आ गया था।

Recommended Video

    Kuno National Park से आई खुशखबरी, मादा चीता ने 4 शावकों को दिया जन्म | वनइंडिया हिंदी

    मीट में दवा मिलाकर देने का प्रयास, लेकिन गाय का शिकार कर डाला
    कूनो प्रबंधन सूत्रों के अनुसार उसे ट्रेक कर रही टीमें उसे नामीबिया में दी गई ट्रेनिंग के आधार पर अंग्रेजी में कमांड देकर वापस लाने का प्रयास कर रहीं है। टीम के साथ अफ्रीका से आए एक्पसर्ट भी मौजूद हैं। उसे ट्रैंक्यूलाइन करने से टीम बच रही है, इससे चीता तनाव में आ जाता है। हालांकि उसे मीट में बेहोशी की दवा मिलाकर दी गई, लेकिन उसने उसे न खाकर इलाके में एक गाय का शिकार कर डाला। चीता के जंगल से बाहर घूमने को लेकर विशेषज्ञ इसे चीतों का प्राकृतिक व्यवहार बता रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+