मोदी सरकार की योजना के नाम पर किसानों के साथ हो गई ठगी

शिवपुरी में बिना ब्याज के लोन दिलाने के नाम पर किसानों के साथ ठगी का मामला सामने आया है, किसानों की शिकायत पर पुलिस ने एक्शन भी लिया है।

शिवपुरी, 14 जुलाई। शिवपुरी में मोदी सरकार की योजना के नाम पर आधा सैकड़ा से अधिक किसानों के साथ ठगी का मामला सामने आया है। दो ठगों ने किसानों को यह भरोसा दिलाया था कि जिन किसानों को किसान सम्मान निधि मिल रही है उन किसानों को ₹160000 का लोन बिना ब्याज के मिलेगा, सिर्फ उन्हें ₹550 में रजिस्ट्रेशन करवाना है। भोलेभाले किसान ठगों के बहकावे में आ गए और रजिस्ट्रेशन का शुल्क जमा कर दिया।

fraud

रिजौदा गांव में पहुंचे दो ठग
जानकारी के अनुसार शिवपुरी के रिजौदा गांव में दो युवक पहुंचे थे। इन युवकों ने गांव के किसानों को बताया कि जिन किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि मिल रही है उन किसानों को इनकी कंपनी की तरफ से ₹160000 का लोन बिना ब्याज के दिया जाएगा। किसानों को सिर्फ इतना करना है कि उन्हें कंपनी में ऑनलाईन ₹550 में रजिस्ट्रेशन करवाना है।

युवकों के बहकावे में आकर 60 किसानों ने जमा कर दिए रुपए
युवकों ने जब किसानों को बताया कि उन्हें बिना ब्याज के ₹160000 लोन मिल जाएगा तो किसान यह सुनकर कंपनी में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए तैयार हो गए। युवकों के बहकावे में आकर तकरीबन 60 से अधिक किसानों ने हेमंत और पुरुषोत्तम नाम के दोनो लोगों को ₹550 प्रति किसान के हिसाब से रुपए जमा करवा दिए। इनमें से कुछ किसानों को रसीद मिली और कुछ किसानों को रसीद भी नहीं दी गई।

1 महीने में लोन दिलाने का किया गया वादा
गांव पहुंचे युवकों ने किसानों को विश्वास दिलाया कि उन्हें एक महीने के अंदर लोन की रकम मिल जाएगी। किसान यह जानकर खुश हो गए। सभी किसानों को यह उम्मीद थी कि एक महीने में उनके खाते में लोन के पैसे आ जाएंगे लेकिन जब एक महीने तक खाते में पैसे नहीं आए तो किसानों ने फिर से दोनों युवकों से संपर्क किया।

किसानों से की गई और पैसों की मांग
किसानों को उनके खाते में लोन का पैसा नहीं मिला। जब उन्होंने रजिस्ट्रेशन करने वाले हेमंत शर्मा और पुरुषोत्तम शर्मा से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि किसानों को पहले प्रति हेक्टर ₹3000 के हिसाब से फसल का बीमा करवाना पड़ेगा उसके बाद ही लोन की राशि उनके खाते में डाली जाएगी। किसान यह समझ गए कि उनके साथ ठगी हो गई है।

किसानों ने की पुलिस में शिकायत
किसानों ने अपने साथ हुई इस ठगी की शिकायत पुलिस में की ।इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और पुलिस ने पुरुषोत्तम शर्मा नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि पुरुषोत्तम का साथी हेमंत शर्मा अभी पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+