Bageshwar Dham: पुलिस ने बागेश्वर धाम से इन 7 महिलाओं को इस वजह से किया गिरफ्तार, वजह है चौंकाने वाली

Bageshwar Dham: महिलाएं चैन स्नेचिंग गिरोह बनाकर बागेश्वर धाम में सक्रिय थीं। पुलिस ने गिरोह की सात महिलाओं पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।

Bageshwar Dham: मध्यप्रदेश के छतरपुर में बड़ा मामला सामने आया है। बागेश्वर धाम तीर्थ स्थल पर लंबे समय से चेन स्नेचिंग होने की शिकायतें लगातार बागेश्वर धाम चौकी को मिल रही थी।

जिसके बाद एसपी अगम जैन और पुलिस वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना बमीठा पुलिस और बागेश्वर धाम चौकी पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए चेन स्नेचिंग करने वाली महिला गिरोह को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।

Chain snatching gang active in Bageshwar Dham

मंगलवार और शनिवार को दर्जनों चेन स्नेचिंग की घटनाएं सामने आ रही थी। पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लेकर भारतीय न्याय संहिता की नई धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया है। चोरी की घटनाएं ज्यादातर बालाजी सरकार के दर्शन करते समय हुआ करती थी।

फिलहाल इस तरह तरह की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए धाम के आसपास 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ की जा रही है। किसी बड़े गिरोह के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि यहां दिल्ली, ग्वालियर और झांसी सहित कई अन्य जगहों की महिलाओं की गैंग सक्रिय थी। ये सब मिलकर चैन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देती थीं। महाराष्ट्र से बागेश्वर धाम दर्शन करने आई एक महिला भक्त के साथ हुई चैन स्नेचिंग की घटना की जांच के बाद इस गिरोह का खुलासा हुआ।

पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बमीठा थाना पुलिस ने आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। इन महिलाओं पर भारतीय न्याय संहिता की नई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+