Bhopal News: भोपाल एम्स में बनेगा सेंट्रल ओपीडी ब्लॉक, किडनी के मरीजों को अब मिलेगा 24 घंटे इलाज
AIIMS Bhopal News: राजधानी में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स भोपाल में मरीज को बेहतर सुविधाओं के लिए और अधिक विस्तार किया जाएगा। यहां पर अब एक सेंट्रल ओपीडी ब्लॉक तैयार किया जाएगा। इससे एक ही स्थान पर सभी डॉक्टर मिल जाएंगे। वहीं कैथ लैब और डायलिसिस की सुविधा अब मरीजों को 24 घंटे मिल सकेगी।
एम्स में एक और एमआरआई मशीन भी जल्द खरीदी जाएगी। इसके अलावा पेट सिटी की मशीन भी आने वाले 7 से 8 महीने में शुरू हो जाएगी जिससे मरीजों को बाहर पेट सिटी के लिए नहीं जाना होगा। एक और एमआरआई मशीन के आने से वेटिंग काम हो जाएगी और मरीजों को बाहर से MRI नहीं करवानी पड़ेगी।

एम्स के डायरेक्टर डॉक्टर अजय सिंह ने बताया कि एम्स को केंद्र सरकार से 96 करोड़ रुपए के एपेक्स पीडियाट्रिक सेंटर और 80 करोड़ रुपए के केंद्रीय ओपीडी ब्लॉक के लिए बजट मिल गया है। इससे बच्चों और अन्य मरीजों को और बेहतर इलाज मिल सकेगा।
डॉक्टर अजय सिंह ने बताया कि एम्स में डायलिसिस के लिए जल्द ही कर नई मशीन आ जाएगी अभी एम्स में डायलिसिस के लिए 8 मशीन है। चार और मशीन आने के बाद एम्स में डायलिसिस मशीनों की संख्या 12 हो जाएगी। एम्स में अब कैथ लैब की सुविधा 24 घंटे के लिए शुरू हो जाएगी। एमआरआई मशीन पीपीपी मोड पर लगाई जाएगी। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एम्स में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है केंद्र से इसके लिए जरूरी मैन पावर के लिए अनुमति मिल गई है।
किडनी के मरीजों को मिल सकेगा 24 घंटे इलाज
डॉक्टर्स डे पर एम्स के डायरेक्टर अजय सिंह ने बताया कि अब किडनी और हार्ट के मरीजों को भी एम्स में 24 घंटे इलाज मिल सकेगा। गौरतलब है कि एम्स में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है मरीजों की संख्या बढ़ाने के साथ ही एम्स की सुविधाओं में भी जफा हो रहा है। अभी एम्स के अलग-अलग ब्लॉक में अलग-अलग ओपीडी है, इससे मरीजों को ओपीडी तक पहुंचने में परेशानी होती है। सेंट्रल ओपीडी ब्लॉक बनने से एक ही ब्लॉक में सभी डॉक्टर ओपीडी के समय मिल जाएंगे। इससे मरीजों को परेशानी नहीं होगी। वही अपेक्स प्रिडिक सेंटर में 16 साल तक की बच्चों का इलाज और पंजीयन एक ही जगह हो जाएगा। यहां कैंसर, किडनी, हार्ट से जुड़ी गंभीर बीमारियों के इलाज के साथ ही जटिल सर्जरी भी हो सकेगी।












Click it and Unblock the Notifications