मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल के संकेत, शिवराज बन सकते हैं कृषि मंत्री!

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 21 सांसदों को चुनावी मैदान उतारा था। इनमें से 12 सांसदों ने जीत दर्ज की थी। जिसमें से 10 सांसदों ने आज अपनी सांसदी से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वालो में दो केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद जोशी भी शामिल हैं।

नरेंद्र सिंह तोमर के इस्तीफे के बाद से मध्य प्रदेश में कयासों का दौर शुरू हो गया है। ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि, शिवराज सिंह की जगह पार्टी किसी नए चेहरे को राज्य का अगला सीएम बना सकती है। इसमें सबसे आगे जिनका नाम चल रहा है। वह नाम नरेंद्र सिंह तोमर का है।

shivraj singh Chouhan

बता दें कि नरेंद्र सिंह तोमर अभी मोदी सरकार में कृषि मंत्री का पद संभाल रहे थे। उनके इस्तीफे के बाद ये पद खाली हो गया है। केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे के बाद मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार की भी चर्चाएं होने लगी हैं। कैबिनेट में नए कृषि मंत्री को जल्द शामिल किया जा सकता है। ऐसे में एक नाम को लेकर सबसे अधिक चर्चा हो रही है। वह नाम है शिवराज सिंह चौहान का।

नरेंद्र सिंह तोमर के इस्तीफे के बाद एक ये कयास लगाए जा रहे हैं कि, बीजेपी उन्हें मध्य प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी सौंपने वाली है। वहीं शिवराज को केंद्र में लाकर मोदी सरकार कोई अहम मंत्रालय दे सकता है। देश के नए कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो ये मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा उटलफेर होगा। हालांकि खबरें ऐसी भी आ रही है कि, कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव को देश का नया कृषि मंत्री बनाया जा सकता है।

लोकसभा चुनाव में अब बहुत ही कम वक्त बचा है। मोदी सरकार इस साल के अंत तक कैबिनेट में फेरबदल कर सकती है। इस फेरबदल में कुछ राज्यों को अधिक महत्व दिए जाने की संभावना है। पंजाब, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र या दक्षिण भारत के राज्यों से कुछ बड़े मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। पंजाब से जिस नाम की चर्चा हो रही है। वह नाम कैप्टन अमरिंदर सिंह का है।

पंजाब के प्रतिनिधित्व को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को कैबिनेट में जगह दी जा सकती है। इसके अलावा यूपी के एक नेता का भी नाम सामने आ रहा है। वह नाम है पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का। दिनेश शर्मा को भी मोदी कैबिनेट के फेरबदल के दौरान कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+