MP News: चोरों को छोड़ कर गधों को ढूंढने में लगी है मध्य प्रदेश पुलिस, मामला जानकर हैरान रह जाएंगे आप
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर पुलिस एक अजीब मामले में फंस गई है। इसके बाद पुलिस दिन-रात गधों (donkeys) को तलाशने में जुटी हुई है। दरअसल बुरहानपुर शहर से पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग 25 गधे चोरी हो गए हैं। जिसकी शिकायत गधा मालि
Burhanpur News: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। गधों के चोरी का मामला जनसुनवाई में पहुंचने हड़कंप मच गया है। शहर से पिछले एक हफ्ते में 25 से ज्यादा गधे चोरी हो चुके हैं।
अब पशुपालकों ने इसकी शिकायत पुलिस को की, लेकिन मामला दर्ज नहीं हुआ है। न ही गधों को ढूंढने के लिए कोई प्रयास किया गया। इससे नाराज हुए पशुपालक शिकायत लेकर एसपी की जनसुनवाई में पहुंच गए हैं।

सपा के जनसुनवाईमें पशुपालकों ने जानकारी दी की चोरी गए गधों की कीमत करीब 10 लाख रुपए से ज्यादा है। उन्हीं की वजह से तमाम परिवारों की रोजी-रोटी चलती थी। गधे चोरी की केस दर्ज की मांग करने जनसुनवाई में पहुंचे पशुपालक बोले, गधों से काम लेने के बाद रात को 12 बजे उन्हें छोड़ दिया जाता है और सुबह वापस लाकर बांध देते हैं। लेकिन पिछले सप्ताह तीन से चार दिन में एक-एक कर 25 से ज्यादा गधे शहर से चोरी हो गए हैं।
इस मामले की शिकायत कोतवाली और शिकारपुरा थाने में की कीगई है। पुलिस ने जांच करने की बात कहकर आवेदन रख लिया, लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया है।
पशुपालक मदन प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि, सभी पशुपालक गधों की पीठ पर रेत ढोने का काम करते हैं। इससे ईट भट्टों पर ईंटें बनाई जाती हैं। गधों से ही उनकी रोजीरोटी चलती है। लेकिन गधे चोरी हुए तो थाने में शिकायती आवेदन दिया लेकिन पुलिस जांच के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दे रही है। इससे पशु पालक परेशान हैं। उनका कामकाज पूरी तरह बंद है।
फरियादी ने बताया कि एक गधे की कीमत 30 से 40 हजार रुपए तक होती है। कुछ माह पहले भी इसी तरह शहर से गधे चोरी हो गए थे, तब भी शिकायत करने पर कार्रवाई नहीं हुई थी। पशुपालकों ने गधे चोरी करने वाले आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।
कोतवाली थाना प्रभारी सीताराम सोलंकी ने बताया था कि कुछ लोग गधों के लापता होने की शिकायत लेकर आए थे। उन्हें आश्वासन दिया है कि क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज जांच कर उनका पता लगाया जाएगा। जिसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications