बुंदेलखंड: भाजपा में बगावत, पूर्व मंत्री मलैया के बेटे ने पार्टी छोडी, सागर में ज‍िला उपाध्‍यक्ष ने आंखे तरेरी

सागर, 13 जून। बुंदेलखंड के सागर-दमोह में भाजपा द‍िखने लगी है। सोमवार को मप्र के पूर्व मंत्री व भाजपा के कद्दावर नेता जयंत मलैया के बेटे व पार्टी पदाध‍िकारी सिद्धार्थ मलैया ने भाजपा की प्राथम‍िक सदस्‍या से इस्‍तीफा दे द‍िया, सिद्धार्थ लगातार व‍िधानसभा चुनाव से न‍िलंब‍ित चल रहे थे। इधर सागर में भाजपा ज‍िला उपाध्‍यक्ष ने बगावती तेवर द‍िखाए हैं। सोशल मीड‍िया पर खुलेआम पोस्‍ट डालकर उन्‍होंने कहा है कि भाजपा ने सागर में यद‍ि ब्राह्मण वर्ग से महापौर ट‍िकट नहीं द‍िया तो वे न‍िर्दलीय रुप से मैदान में कूद जाएंगे।

सिद्धार्थ मलैया

दमोह में जयंत मलैया के बेटे व युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकार‍िणी सदस्‍य सिद्धार्थ मलैया ने सोमवार को भाजपा की प्राथम‍िक सदस्‍यता से इस्‍तीफा दे द‍िया। उन्‍होंने मीड‍िया के सामने आकर अपनी बात रखते हुए कहा कि सच बोलना अगर बगावत है तो मैं बागी हूं सच्चाई का साथ और सच बोलना नहीं छोडूंगा...इसी अंदाज में बात करते हुए सिद्धार्थ ने बीजेपी छोड दी है। सिद्धार्थ का दमोह व‍िधानसभा और ज‍िले में खासा प्रभाव है। लेक‍िन व‍िधानसभा उपचुनाव के दौरान उन पर पार्टी व‍िरोधी काम करने का आरोप लगाया गया था, भाजपा प्रत्‍याशी से चुनाव हारने के बाद पार्टी ने सिद्धार्थ को न‍िलंब‍ित कर द‍िया था।

मैं जन्‍म से भाजपाई हूं, लेक‍िन त्र‍िशंकु बना द‍िया
सिद्धार्थ मलैया ने कहा कि मेरे परिवार ने कई वर्षों तक सेवाएं दी हैं और मैं जन्म से भाजपाई हूं और मैंने भी पार्टी के लिए बहुत कुछ कार्य अपने पिताजी के साथ मिलकर किए हैं, लेक‍िन पार्टी ने मुझे त्र‍िशंकु बनाकर रखा है। उन्‍होंने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, उमा भारती सह‍ित अन्‍य नेताओं और पदाध‍िकार‍ियों के नाम ग‍िनाकर कहा कि हम कार्यकर्ता की समस्‍याएं और परेशान‍ियों को कहां रखें, कोई सुनने को तैयार नहीं है।

अन्‍य पार्टी में नहीं जाएंगे
सिद्धार्थ ने कहा कि यह बातें क्लियर कर देना चाहता हूं कि मैं कभी किसी पार्टी में नहीं जाऊंगा मैंने पार्टी छोड़ने का निर्णय अपने पिताजी को बता दिया है और उन्होंने बहुत प्रयास किए कि मैं पार्टी में रहूं, लेकिन मैंने खुद मना किया कि आप मेरे लिए किसी से बात मत करें मुझे दुख होता है। उन्‍होंने यह जरुर कहा कि हम दमोह को अपराध और भ्रष्‍टाचार मुक्‍त बनाना चाहते हैं।

ज‍िला उपाध्‍यक्ष ने बोल: ब्राहम्‍ण को ट‍िकट नहीं म‍िला तो न‍िर्दलीय लडूंगा
सागर में भाजपा से महापौर ट‍िकट को लेकर घमासान मचा है। कभी जैन, कभी ब्राहम्‍ण तो कभी प‍िछडा वर्ग और वैश्‍य समाज से क‍िसी को ट‍िकट देने के ल‍िए दो द‍िन से हवा बनाई जा रही है। भाजपा के ज‍िला उपाध्‍यक्ष व कद्दावर मंत्री भूपेंद्र सिंह के खासमखास माने जाने वाले नवीन भट्ट दो द‍िन से सोशल मीड‍िया पर खुलेआम बगावती तेवर द‍िखा रहे हैं। उन्‍होंने सोमवार को पोस्‍ट डालकर कहा है कि भाजपा ने यदि सागर महापौर का ट‍िकट क‍िसी ब्राहम्‍ण को नहीं द‍िया तो वे इस चुनाव में न‍िर्दलीय रुप से अपनी पत्‍नी को चुनाव लडाएंगे। उनकी इस पोस्‍ट और तेवर के भाजपा के अंदर ही अंदर सुगबुगाहट तेज हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+