भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर बुंदेलखंड को मिला बड़ा सौगात
Madhya Pradesh News: भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर बुंदेलखंड को बड़ी सौगात मिली है। वाजपेयी की 100वीं जयंती पर खजुराहो में देश की पहली महत्वाकांक्षी और बहुउद्देशीय केन-बेतवा राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम में पीएम मोदी ने शिरकत की।
इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा आज का दिन भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के लिए भी ऐतिहासीक दिन है। सीएम ने मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि जैसे गंगा को धरती पर लाया गया था, वैसे ही नदी जोड़कर पीएम आधुनिक भारत के भागीरथ बन गए हैं।

सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस वर्षों तक बुंदलखंड की जनता से झूठे वादे करती रही। उन्होंने कहा कि इस बात को लेकर बहुत दुख होता था कि हमारा बुंदेलखंड सब प्रकार से समृद्ध होते हुए केवल पानी के अभाव में पिछड़ा हुआ था। लेकिन अब बुंदेलखंड के 11 जिलों में पीने के पानी के साथ-साथ सिंचाई के समस्या का भी समाधान हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि हमने ग्राम पंचायत और वार्ड तक जनकल्याण अभियान की शुरुआत की है, हमारी सरकार के एक साल पूरे होने पर 11 दिसंबर से एक महीने तक जनकल्याण पर्व की शुरुआत हुई है। इस दौरान प्रदेश में पात्र हितग्राहियों को लाभ दिया जा रहा है। जनता के हित के लिए घर-घर जाकर अभियान चलाया जा रहा है। सीएम ने कहा कि सरकार ने साल 2025 को उद्योग वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।
पीएम मोदी ने कहा-एमपी में विकास को एक नई गति मिली है
पीएम मोदी ने कहा कि मोहन यादव जी के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार का 1 साल पूरा हो गया है। इस एक वर्ष में एमपी को विकास की नई गति मिली है। पीएम ने कहा बीते दो दशकों में एमपी ने अनेक पैमानों में शानदार काम किया है। आने वाले दशकों में मध्य प्रदेश देश की टॉप इकोनॉमी में से एक होगा,जिसमे बुंदेलखंड की बहुत बड़ी भूमिका होगी। उन्होंने कहा विकसित भारत के लिए विकसित मध्य प्रदेश बनाने के लिए बुंदेलखंड का रोल अहम होगा। पीएम ने कहा कि इलके लिए डबल इंजन की सरकार ईमनदारी से काम करती रहेगी।
साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भी लगातार प्रयास कर रही है कि देश और विदेश के सभी पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़े,यहां आना जाना असान हो विदेशी पर्यटकों के लिए हमने ई विजा जैसी योजना बनाई है। भारत में जो हेरिटेज और वाइल्ड लाइफ टूरिज्म है,उसको केंद्र सरकार द्वारा विस्तार किया जा रहा है, एमपी में इसके लिए अभूतपूर्व संभावनाएं हैं। पीएम मोदी ने कहा केंद्र सरकार कि स्वदेश दर्शन योजना के तहत मध्य प्रदेश को सैकड़ों करोड़ रुपये दिए गए है।












Click it and Unblock the Notifications