MP News: सीहोर के बुधनी SDM राधेश्याम बघेल ने दिखाएं संघ नेताओं को तेवर, वीडियो हुआ वायरल
Budhni SDM News: शुक्रवार को ही केएल मीणा के अलावा बुधनी के एसडीएम राधेश्याम बघेल का दुर्व्यवहार सामने आया बुधनी में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नेता एक मामले में ज्ञापन देने के लिए पहुंचे थे। इस पर SDM भड़क गए। दरअसल, उन्हें इसलिए गुस्सा आ गया कि उनके पीछे जाकर वीएचपी के एक पदाधिकारी खड़े हो गए।
इस पर एसडीएम नाराज हो गए उन्होंने गुस्से में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोगों से कहा कि ज्ञापन देने आए हो या गुंडागर्दी करने आए हो। एसडीएम के दुर्व्यवहार को लेकर रहली और चकल्दी के बाजार शनिवार को बंद रहे।

सीहोर में एसडीएम पर बुजुर्ग से अभद्रता का आरोप:
बुधनी तहसील के एसडीएम राधेश्याम बघेल पर एक बुजुर्ग व्यक्ति, जो पूर्व में आरएसएस के संघचालक रह चुके हैं, से अभद्रता करने का आरोप लगा है। यह घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके चलते विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने रेहटी और चकल्दी में बाजार बंद करने का आह्वान किया है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
यह मामला उस समय उत्पन्न हुआ जब ग्राम नहारखेड़ा के युवक अमन बादशाह ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ की थी। इस घटना के विरोध में 20 सितंबर को बाजार बंद रखा गया था। लोग इस दौरान एसडीएम से आवेदन देने पहुंचे थे, जहां बुजुर्ग जुगल किशोर सिसोदिया के साथ अभद्रता हुई।
वायरल वीडियो में क्या है
वीडियो में एसडीएम राधेश्याम बघेल बुजुर्ग से कहते सुनाई दे रहे हैं, "बहस मत करिए।" इसके बाद, उन्होंने बुजुर्ग से कहा, "चुप रहिए, आप मेरे पीछे क्यों खड़े हैं? मेरे पीछे खड़े होने का कौन अधिकार है आपको? ज्ञापन देने आए हैं या गुंडागर्दी करने आए हैं? मुझे धमका रहे हो क्या?" जब संगठन के सदस्यों ने कहा कि बुजुर्ग बड़े हैं, तो एसडीएम ने कहा, "आपके बड़े होंगे, मेरे पीछे नहीं खड़े हो सकते।"
प्रदर्शन की चेतावनी
इस घटना के विरोध में बजरंग दल के जिला मंत्री राजू जाट, सह मंत्री कपिल चौहान और कोषाध्यक्ष अशोक शास्त्री ने कहा है कि यदि एसडीएम का तबादला नहीं किया गया, तो वे उग्र प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने एसडीएम के व्यवहार को निंदनीय बताया और कहा कि एक जिम्मेदार पद पर रहने वाले व्यक्ति से ऐसी उम्मीद नहीं की जाती।
बुजुर्ग की प्रतिक्रिया
बुजुर्ग जुगल किशोर ने कहा कि यदि कर्मचारी काम के दबाव में इस तरह का व्यवहार करते हैं तो वह समझ में आता है, लेकिन एक एसडीएम का ऐसा व्यवहार चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि इस तरह की स्थिति से प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठता है।












Click it and Unblock the Notifications