Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने दिया सरप्राइज, इनकम टैक्स बिल में क्या रहेगा खास, जानिए

Budget 2025: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आम बजट पेश किया है, जहां आम बजट में अबकी बार देशवासियों को कई तरह की राहत दी गई है। साथ-साथ कई अलग-अलग योजनाओं का ऐलान भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से किया गया है।

मोदी सरकार की ओर से पेश किए गए बजट पर खास बातचीत करने के लिए वन इंडिया हिंदी के साथ जुड़े हैं, CA अर्पित गौर जिन्होंने बजट की खास बात बताते हुए, इस पर अपनी राय रखी है। साथ ही उन्होंने बजट को आसान भाषा में समझाते हुए बजट की कुछ प्रमुख बातों पर प्रकाश डाला है।

Indore

CA अर्पित गौर ने वन इंडिया हिंदी से खास बातचीत करते हुए बताया कि, यह बजट जो वित्त मंत्री ने पेश किया है, यह मध्यम वर्ग परिवार के लिए एक खुशहाल बजट है, पिछले कितने ही वर्षों में यदि देखा जाए तो इतना अच्छा और इतना पॉजिटिव बजट नहीं आया होगा, इसमें सबसे बड़ा बेनिफिट जो दिया गया है, वह 12 लाख रुपए तक की इनकम को कर मुक्त कर दिया गया है। अगर आपकी सालाना आय 12 लाख रुपए है तो आपको सरकार को कोई टैक्स नहीं देना है। आपको इतने अमाउंट की रिबेट मिल जाएगी, और आपको कोई टैक्स नहीं लगेगा। नई टैक्स रिजीम को लाया गया, ओल्ड टैक्स रिजीम वैसे की वैसे ही रहेगी।

CA अर्पित गौर बताते हैं कि, नई टैक्स रिजीम में जो पूरी तरीके से टैक्स स्लैब रेट है, उसे बदल दिया गया है, देखा जाए तो 4 लाख रुपए तक आपको कोई टैक्स नहीं लगता है, जो पहले 3 लाख की लिमिट हुआ करती थी, उसको 4 लाख कर दिया गया है। उस तरीके से 4 से 8 तक आपको 5% 8 से 12 आपको 10%, 12 से 16 आपको 15%, 16 से 20 आपको 20%, 20 से 24 आपको 25%, और 24 के बाद 30% इस तरह का स्लैब बनाया गया है।

CA अर्पित गौर बताते हैं कि, बजट में सरकार स्टार्टअप के लिए बेनिफिट लेकर आई है। इसी के साथ छोटी चैरिटेबल ट्रस्ट को पुरानी रिजिम में 5 साल तक का ही रजिस्ट्रेशन मिलने की बात कही गई थी, उसके बाद रिन्यू कराने की शर्त थी। अब छोटे ट्रस्ट को बजट में एडवांटेज दिया गया है, जहां 10 साल तक रजिस्ट्रेशन रहेगा। छोटे ट्रस्ट जिसकी 5 करोड़ तक की इनकम है, उसे अब 10 साल तक रिन्यू करने की जरूरत नहीं है। 10 साल के बाद रिनिवल करना होगा, यह महत्वपूर्ण कदम ट्रस्टों के लिए उठाया गया है।

CM अर्पित गौर बताते हैं की, एक सबसे बड़ा सरप्राइज वित्त मंत्री ने यह दिया है कि, एक नया इनकम टैक्स बिल आने वाला है, जिसे वित्त मंत्री अगले हफ्ते में प्रस्तुत करने वाली है, यह हम नहीं जानते कि यह क्या आने वाला है?, यह सभी के लिए सरप्राइज है। वित्त मंत्री ने कहा है कि, हम जो भी बेनिफिट लाने वाले हैं, और हम इसका सरलीकरण लाने वाले हैं। हमारी अपेक्षा है कि, इनकम टैक्स को और सरल किया जाएगा।

ये भी पढ़े- Budget 2025: बजट में कृषि के लिए क्या करें खास?, MP के किसानों ने मोदी सरकार को बताया

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+