Budget 2025: बजट में कृषि के लिए क्या करें खास?, MP के किसानों ने मोदी सरकार को बताया
Budget 2025: देश की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आगामी 1 फरवरी यानी शनिवार को संसद में बजट पेश करने जा रही हैं, जहां इस बजट से देश के किसानों को कई सारी उम्मीदें हैं। इसी को लेकर किसान और किसान संगठनों ने वन इंडिया हिंदी से खास बातचीत करते हुए अपने सुझाव सरकार के साथ साझा किए हैं।
किसानों ने मोदी सरकार को संदेश देते हुए अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात रखी है, जहां उन्होंने आगामी बजट से कई सारी उम्मीदें होने की बात कही है। किसानों की माने तो देश का यह आगामी बजट कई उम्मीदें लेकर आएगा।

किसान राजेंद्र कुमार पाटीदार बताते हैं कि, जो बजट आ रहा है, उसमें सरकार से हमारी मांग है कि, जैसे अलग-अलग विभागों के बजट आते हैं, वैसे कृषि विभाग का भी अलग बजट होना चाहिए, ताकि किसानों को राहत मिल सके, किसान को लागत के आधार पर उसका लाभकारी मूल्य मिलना चाहिए, क्योंकि अगर किसान कड़ी मेहनत करके फसल पैदा करता है, और उसको उचित दाम नहीं मिलता, तो निराशा की ओर जाता है। इसमें देश का घाटा है, और किसान का घाटा है। इसलिए हम चाहते हैं कि, सरकार हमें उचित मूल्य दे, दूसरी बात यदि सरकार MSP तय करती है तो MSP पर उसकी खरीदी की गारंटी भी सरकार को गुणवत्ता के आधार पर देना चाहिए।
किसान अनिल व्यास बताते हैं कि, सरकार से अपेक्षा है कि, किसानों का बजट अलग ही होना चाहिए। किसान को काफी आवश्यकता रहती है, लेकिन सरकार इस मामले में अनभिज्ञ है, या हो सकता है की जानकारी है, लेकिन किसानों तक फायदा नहीं पहुंच पा रहा है। कृषि यंत्र पर GST नहीं होना चाहिए, हम जो अनाज उगाते हैं, उसका पूरा लाभकारी मूल्य मिलना चाहिए, लेकिन वह नहीं मिल पाता है। कहीं ना कहीं इसका खामियाजा किसान को भुगतना पड़ता है। हमारा सरकार से एक ही निवेदन है, जो भी बजट आए, वह किसान के हित में आए, एक अलग ही बजट किसान के लिए लाया जाए, जिससे हमारे सभी किसान भाइयों को कहीं ना कहीं फायदा मिलेगा।
ये भी पढ़े- Budget 2025: AI से समृद्ध होगी IT इंडस्ट्री, कारोबारियों ने मोदी सरकार को दिया संदेश












Click it and Unblock the Notifications