शिवपुरी में पानी की टंकी पर चढ़ गया प्रेमी, किया हाई वोल्टेज ड्रामा

शिवपुरी के खनियाधाना इलाके में पानी की टंकी पर चढ़कर युवक ने किया ड्रामा, अपनी प्रेमिका और बीजेपी नेता को बुलाने की करता रहा मांग

शिवपुरी, 30 जून। शिवपुरी के खनियाधाना इलाके में एक प्रेमी शोले फिल्म की तरह पानी की टंकी पर चढ़ गया। पानी की टंकी पर चढ़कर प्रेमी अपनी प्रेमिका को बुलाने लगा। इसके साथ ही प्रेमी ने एक बीजेपी नेता को भी मौके पर बुलाने की जिद पकड़ ली। काफी देर तक यह ड्रामा चलता रहा।

पानी की टंकी
पानी की टंकी पर चढ़ गया प्रेमी
गुरुवार को कूदौली गांव का रहने वाला राजेंद्र लोधी अचानक खनियाधाना में पानी की टंकी पर चढ़ गया। पानी की टंकी पर चढ़कर वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। राजेंद्र को पानी की टंकी पर चढ़ा देख स्थानीय लोग परेशान हो उठे। स्थानीय लोगों को लगा कि राजेन्द्र कहीं पानी की टंकी से नीचे छलांग न लगा दे। इसलिए स्थानीय लोगों उसे नीचे उतरने के लिए मनाते रहे।
अपनी प्रेमिका और एक बीजेपी नेता को बुलाने की जिद करता रहा राजेंद्र
राजेंद्र स्थानीय लोगों की बात सुनने को तैयार नहीं था और न ही पानी की टंकी से नीचे उतरने के लिए तैयार था। राजेंद्र बार-बार अपनी प्रेमिका को वहां बुलाने की जिद कर रहा था। इसके साथ ही एक बीजेपी नेता को भी मौके पर बुलाने की जिद कर रहा था।
बीजेपी नेता को बताया अपनी प्रेम कहानी का विलन
राजेंद्र ने एक बीजेपी नेता का नाम लेते हुए उसे अपनी प्रेम कहानी का विलेन बताया। राजेंद्र ने बताया एक बीजेपी नेता ने उसे ग्वालियर में एक होटल में बुलाया था और यहां उसने राजेंद्र और उसकी प्रेमिका की वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली। इसके बाद उसने राजेंद्र की प्रेमिका से बातचीत करना शुरू कर दी और धीरे-धीरे उसने राजेंद्र की प्रेमिका को अपने चंगुल में फंसा लिया। इसी बात से राजेंद्र व्यथित हो गया था।
राजेंद्र को मिल रही है जान से मारने की धमकी
राजेंद्र ने यह भी बताया कि जब उसने बीजेपी नेता से विरोध दर्ज कराया तो राजेंद्र को जान से मारने की धमकियां मिलने लगी। राजेंद्र बीजेपी नेता के सामने खुद को लाचार समझने लगा और यही वजह है कि वह अपनी प्रेमिका को पाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ा गया।
परिजनों की समझाइश के बाद नीचे उतरा राजेंद्र
राजेंद्र को पानी की टंकी पर चढ़ा देखकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद वहां पुलिस भी पहुंच गई। काफी देर तक यह ड्रामा चलता रहा। इसके बाद राजेंद्र के परिजनों को मौके पर बुलाया गया। परिजनों ने राजेंद्र को नीचे उतारने की पूरी कोशिश की। पुलिस ने भी राजेंद्र को कार्रवाई करने का भरोसा दिया। कई घंटे के ड्रामे के बाद राजेंद्र पानी की टंकी से नीचे उतर आया।
अपने साथ राजेंद्र को थाने ले गई पुलिस
कई घंटे तक पुलिस और स्थानीय लोगों को परेशान करने वाले राजेंद्र को पुलिस अपने साथ थाने ले गई। पुलिस का कहना है कि राजेंद्र के बयान लिए जाएंगे और इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+