Sehore News: जिस बोरवेल में मासूम सृष्टि गिरी, उस पर ढकी थी तगाड़ी, पड़ोसी ने 3 महीने पहले कराया था बोर

Borewell innocent in MP Sehore: मध्य प्रदेश के सीहोर के मुंगावली गांव में बोरवेल में गिरी ढाई साल की मासूम सृष्टि को बचाने जंग जारी हैं। बोरवेल के समानांतर खुदाई जारी है।

borewell innocent in MP Sehore:

Borewell innocent in MP Sehore: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के मुंगावली गांव में बड़ी घटना हुई हैं। खेत में खेल रही ढाई साल की मासूम खुले बोरवेल में गिर गई। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं। मासूम को बचाने एनडीआरएफ-एसडीआरएफ और प्रशासनिक टीमें मौके पर तैनात हैं। जेसीबी की मदद से समानांतर सुरंग बनाने खुदाई की जा रही हैं।

Recommended Video

    Sehore Borewell Accident: मासूम 'सृष्टि' पर बढ़ता जा रहा संकट,हुक से निकालने की कोशिश फेल

    हादसा दोपहर को उस वक्त हुआ था जब घर के पास खेत में रोज की तरह बच्ची खेल रही थी। उसकी मां रानी के मुताबिक घर से करीब पचास मीटर दूरी पर ही खेत हैं। घटना के वक्त सृष्टि के पिता राहुल कुशवाहा वहां मौजूद नहीं थे।

    बताया गया कि जिस बोरवेल में सृष्टि गिरी वह पड़ोसी गोपाल ने करीब तीन माह पहले ही बोर करवाया था। जिसमें पानी नहीं निकला तो उनहोंने उसे ऐसे ही खुला छोड़ दिया। खुले बोर के ऊपर तगाड़ी ढकी हुई थी। उस खेत में रोज आस-पड़ोस के बच्चे भी खेलते हैं।

    borewell innocent in MP Sehore:

    अनुमान लगाया जा रहा है कि बच्चों के खेलते वक्त ही वह तगाड़ी बोरवेल के ऊपर से हट गई होगी। उसी दौरान सृष्टि बोरवेळ के नजदीक पहुंच गई और उसमें गिर गई। उसके बाद फौरन इस मामले की खबर प्रशासन के पास पहुंची और रेस्क्यू का कार्य शुरू हुआ।

    borewell innocent in MP Sehore:

    घर में इकलौती लड़की
    राहुल कुशवाहा ने मीडिया को बताया कि उनके परिवार में सृष्टि इकलौती लड़की थी। जब उसका परिवार में जन्म हुआ था, तो खूब खुशियां मनाई गई थी। घर में वर्तमान पीढ़ी में अन्य भाइयों के यहां भी किसी बेटी का जन्म नहीं हुआ।

    सीएम शिवराज सिंह चौहान का गृह जिला
    ख़ास बात यह है कि जिस गांव में यह हादसा हुआ हैं, वह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले में आता हैं। सीएम को भी जब इस घटना की खबर लगी, तो उन्होंने फौरन प्रशासन को सृष्टि को बोरवेल से निकालने निर्देश दिए। वह लगातार इस मामले में रेस्क्यू टीमों के संपर्क में भी हैं। भोपाल से भी एक टीम रवाना की गई हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+