मध्य प्रदेश के रीवा में मिला बम, पर्ची में लिखा था यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम

रीवा, 26 जनवरी: गणतंत्र दिवस पर मध्य प्रदेश के रीवा जिले में बम मिलने से हड़कंप मच गया। मौके से एक पर्ची मिली है, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लिखा था। बम एक पुल के नीचे मिला है, जिसके साथ यह पर्ची चस्पा की गई थी। पुलिस ने बम को निष्क्रिय कर पत्र की जांच शुरू कर दी है। रीवा के एडिशनल एसपी ने बताया कि बम को डिफ्यूज करने के बाद जब इसकी जांच की गई तो इसमें विस्फोटक नहीं था। हालांकि, इसमें डिजिटल घड़ी लगाया गया था। पुल के नीचे इसे पूरी तरह से टाइम बम का आकार दिया गया था। उन्होंने कहा कि अब पूरे मामले की जांच की जा रही है। आईजी रीवा केपी वेंकटेश्वर राव ने बताया कि हमें सुबह इसकी सूचना मिली और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा, लेकिन कुछ नहीं मिला। एक पत्र मिला था जिसमें यूपी चुनाव से संबंधित कुछ था।

bomb with threat letter for UP CM yogi adityanath in rewa madhya pradesh

पुल के नीचे मिला टाइम बम

एक तरफ जहां देश में 73वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जा रहा है वहीं मध्य प्रदेश के रीवा जिले में असामाजिक तत्व आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने का षड़यंत्र रच रहे हैं। रीवा जिले के नेशनल हाईवे-30 रीवा से बनारस इलाहाबाद को जोड़ने वाले मार्ग पर मनगवां के पास पुल के नीचे बुधवार की सुबह टाइम बम मिला।

बड़ा हादसा होने से टला

सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई और ट्रैफिक को रोक दिया गया। मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने समय रहते बम को निष्क्रिय किया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। बम के साथ ही धमकी भरा पत्र मिला है, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिक्र किया गया है। फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+