VIDEO : नर्मदा नदी में नाव डूबी, एक बच्चा व 4 महिलाएं लापता, यूं बच पाई 8 लोगों की जान

मंडला। मध्य प्रदेश के नारायणगंज के मोहगांव घाट खमरिया के पास गुरुवार सुबह छह बजे को नर्मदा नदी में एक नाव डूब गई। नाव में 14 लोग सवार थे। इनमें से आठ की जान बचा ली गई है जबकि एक बच्चे समेत पांच लोग लापता बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश में अभियान चलाया गया है।

Boat drown in Narmada river 5 people missing in mandla madhya pradesh

जानकारी के अनुसार सभी लोग तीन दिन नारायणगंज के घोर खेड़ा गांव से सिवनी जिले के बखारी केंद्रई गांव में एक बारात में शामिल होने के लिए गए थे, जहां से वे गुरुवार सुबह नर्मदा नदी रूट से नाव पर सवार होकर वापस लौट रहे थे। खमरिया के पास इनकी नाव अनियंत्रित होकर डूब गई।

Boat drown in Narmada river 5 people missing

मंडला एसपी आरआरएस परिहार ने बताया कि नर्मदा नदी में हादसे होने की सूचना मिलने पर गोताखोरों को मौके पर भेजा गया, जो उनकी तलाश में जुटे हुए हैं। बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। पुलिस बल भी गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचा और डूबे लोगों की खोजबीन करने लगा है। अभी डूबे लोगों का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। गोताखोर गहरे पानी में जाकर डूबे लोगों की तलाश कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+