MP Weather: देवउठान पर कोहरे की चादर में लिपटे हैं एमपी के ये जिले, इस दिन से शुरू होगी ठिठुरन वाली ठंड
MP Weather Forecast: मध्य प्रदेश में धीरे धीरे कोहरा का असर दिखाई दे रहा है। सुबह-शाम की ठंड में अब लोगों को ठिठुरन भी महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान गिरेगा, जिससे ठंडक बढ़ेगी. मौसम विभाग के अनुसार, 15 नवंबर से प्रदेश में कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो सकती है।
Recommended Video
राजधानी भोपाल समेत ज्यादातर जिलों में रात का तापमान 10 से 20 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। पचमढ़ी में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।

भोपाल इंदौर सहित सहित प्रदेश के अधिकतर जिलों में रात को हल्की धुंध देखने को मिल रही है। मौसम के हाल की बात करें तो सोमवार को प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात के तापमान में फिर गिरावट देखी गई है। वहीं उज्जैन, ग्वालियर, भोपाल, इंदौर और जबलपुर जैसे बड़े जिलों में दिन का तापमान भी गिर रहा है
मौसम विभाग के मुताबिक दिन के समय गुना जिले में सबसे अधिक तापमान देखने को मिला जो 34 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, बड़े शहरों की बात करें तो इंदौर और जबलपुर में पारा 30 डिग्री के करीब दर्ज किया गया। अधिकांश जिलों में रात के बाद अब दिन में भी ठंडी हवा का दौर दिखने लगा है।
पचमढ़ी में सोमवार को भी रात का तापमान सबसे कम 10 डिग्री के करीब दर्ज किया गया है। वहीं रात के समय में मौसम ठंडा होने के साथ ही लोगों को सर्दी-जुकाम और बुखार जैसी मौसमी बीमारी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में रात को सर्द हवाओं का दौर देखने को मिल रहा है।
मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जानकारी मुताबिक, प्रदेश के पांच बड़े जिलों की बात करें तो सोमवार को भोपाल की हवा सबसे खराब रही, जो पर्यावरण भवन में एक्यूआई 242 दर्ज हुई है। इसके अलावा ग्वालियर में 182, इंदौर में 158, उज्जैन में 123 और जबलपुर में 117 दर्ज हुई है।
प्रदेश के पांच बड़े शहरों की बात करें तो इंदौर और जबलपुर में दिन का अधिकतम तापमान सबसे कम 30.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा भोपाल में 31.7 डिग्री, उज्जैन में 32.2 डिग्री और ग्वालियर में सबसे ज्यादा 33.1 डिग्री दर्ज हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications