'ठगबंधन भ्रष्टाचार की विचारधारा पर चलता है...', ज्योतिरादित्य सिंधिया का कांग्रेस पर तीखा प्रहार
भोपाल में भारतीय जनता पार्टी की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति बैठक रविवार को भोपाल के रविंद्र भवन सभागार में संपन्न हुई। पार्टी नेताओं ने दीप प्रज्जवलित कर एवं महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ बैठक का शुभारंभ किया।
बैठक में सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, भूपेंद्र यादव, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे। इस दौरान बैठक में अलग-अलग विषयों पर चर्चा हुई है.

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कही ये बात
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि, ग्वालियर में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के समय हमारे सामने दोहरी चुनौतियां थीं। एक विधानसभा चुनाव की और दूसरी लोकसभा चुनाव की। हमने उस समय संकल्प लिया था कि कांग्रेस को मध्यप्रदेश चौपट नहीं करने देंगे। विकसित भारत के संकल्प की पूर्ति के लिए केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनाएंगे। हमारे ये दोनों ही संकल्प पूरे हुए हैं, जिसके लिए में सभी कार्यकर्ताओं को नमन करता हूं।
'ठगबंधन भ्रष्टाचार की विचारधारा पर चलता है'
सिंधिया ने कहा कि, महाभारत में भी कहा गया है कि जहां धर्म होता है, जीत वहीं होती है। ये जीत सत्य की जीत है। ये कांग्रेस की नकारात्मकता के खिलाफ जनता की शक्ति और जांबाज कार्यकर्ताओं की जीत है। सिंधिया ने कहा कि हमने संकल्प लिया था- मेरा बूथ सबसे मजबूत। इस संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाते हुए हमने 80 प्रतिशत बूथ जीते, सभी 29 सीटों पर जीत हासिल की। सिंधिया ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी कहते हैं-मेरे जीवन का पल-पल और शरीर का कण-कण देशवासियों को समर्पित है। न खाऊंगा न खाने दूंगा। लेकिन कांग्रेस के नेतृत्व वाला ठगबंधन भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की विचारधारा पर चलता है।
ये भी पढ़े- 'बालक बुद्धि राहुल गांधी को कौन समझाए 'हिंदुत्व'...', शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर निशाना












Click it and Unblock the Notifications