गुना शिवपुरी लोकसभा सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया को टिकट दिए जाने के बाद पूर्व विधायक ने एक पैर पर किया डांस
पिछला लोकसभा चुनाव हारने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया को भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें गुना सीट से उम्मीदवार बनाया है। इसके बाद से उनके समर्थक और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। खुशी ऐसी कि उनके समर्थक व पूर्व विधायक एक पैर पर डांस करते हुए नजर आए।
बता दे सिंधिया को गुना लोकसभा संसदीय क्षेत्र से भाजपा का टिकट मिलने के बाद गुना और शिवपुरी में सिंधिया समर्थकों के बीच खुशी का माहौल है। पूर्व विधायक गोपीलाल जाटव का डांस करते हुए एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक टांग पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दे भाजपा ने लोकसभा चुनावों के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली सूची शनिवार को जारी कर दी है। मध्य प्रदेश की 29 में से 24 सीटों के लिए नाम सामने आ गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदिशा और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना से उम्मीदवार बनाया गया है।
13 सांसदों को रिपीट किया गया है। वहीं, 11 सीटों पर नए चेहरे उतारे गए हैं। जिन पांच सांसदों ने विधानसभा का चुनाव जीता था, उन सीटों पर नए चेहरे उतारे गए हैं। इसी तरह छह सांसदों के टिकट काटे गए हैं।
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 195 सीटों के नामों पर मुहर लगी है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव हारे केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को मंडला और गणेश सिंह को सतना से फिर टिकट दिया है। इसी तरह 13 सांसदों का टिकट रिपीट किया है। खास बात यह है कि विधानसभा चुनाव हारे पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे राहुल लोधी को दमोह से टिकट दिया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा इस बार भी खजुराहो से चुनाव लड़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications