Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लोकसभा चुनाव में अमरवाड़ा में 15 हजार से जीते थे, विधानसभा में 51 हजार से जीतेगी भाजपा- वीडी शर्मा

Chhindwara by-election News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ स्तरीय कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत है। बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं ने अथक मेहनत व परिश्रम से भाजपा को प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों में ऐतिहासिक विजय दिलाई है।

छिंदवाड़ा PM नरेन्द्र मोदी की गरीब कल्याण की योजनाओं के हितग्राहियों का गढ़ है। यही हितग्राही अमरवाड़ा उप चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाएंगे। लोकसभा चुनाव में अमरवाड़ा विधानसभा में भाजपा को 15 हजार से विजय मिली है, लेकिन आप लोगों का उत्साह और उपस्थिति बता रही है कि अमरवाड़ा उप चुनाव में भाजपा 51 हजार से ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

BJP will win by-election in Amarwada Assembly by 51 thousand votes - VD Sharma

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने अमरवाड़ा उप चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया और आज से शुरू हुए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। सम्मेलन को छिंदवाड़ा सांसद श्री विवेक बंटी साहू और पार्टी प्रत्याशी श्री कमलेश शाह ने भी संबोधित किया।

हर घर में भाजपा की ताकत, घर-घर संपर्क करें कार्यकर्ता

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि छिंदवाड़ा अगर किसी का गढ़ है तो वह पीएम नरेन्द्र मोदी की गरीब कल्याण की योजनाओं के हितग्राहियों का गढ़ है। छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र और अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के हर घर में प्रधानमंत्री जी की गरीब कल्याण की किसी न किसी योजना का हितग्राही रहता है। आप सभी कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में गरीब कल्याण की योजनाओं और भाजपा की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां जनता को बताएं और उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील करें।

BJP will win by-election in Amarwada Assembly by 51 thousand votes - VD Sharma

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी ने प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर विजय प्राप्त की है। बूथ कार्यकर्ता, पन्ना प्रमुख, बूथ अध्यक्ष से लेकर आप सभी कार्यकर्ता जितना मजबूती से पार्टी की बात और गरीब कल्याण की योजनाएं जनता तक पहुंचाएंगे, पार्टी को उतनी अधिक सफलता मिलेगी। इसलिए आप सभी कार्यकर्ता चुनाव कार्य में प्राणपण से जुट जाएं।

हर बूथ जीतने का संकल्प लेकर चुनाव कार्य में जुट जाएं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि अमरवाड़ा विधानसभा में 332 बूथ हैं, लोकसभा चुनाव में करीब 200 बूथों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। पार्टी का हर कार्यकर्ता सजग प्रहरी बनकर अपने-अपने बूथ को और मजबूत बनाने, पार्टी के साथ नए मतदाताओं को जोड़ने का कार्य करें। आज आप सभी यहां से अमरवाड़ा विधानसभा के सभी 332 बूथों पर पार्टी की जीत का संकल्प लेकर चुनाव कार्य में जुट जाएं। भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है, यहां प्रत्याशी तो निमित्त मात्र होता है, असली चुनाव तो बूथ पर बूथ का कार्यकर्ता ही लड़ता है। आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी बनकर अपने-अपने बूथों पर चुनाव कार्य में जुट जाएं और पार्टी को ऐतिहासिक विजय दिलाएं।

कमलेश शाह को विधायक बनाएं, विकास की गंगा बहा देंगे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि मैं जब 2019 में खजुराहो से पहली बार प्रत्याशी बनकर क्षेत्र में पहुंचा तो लोगों ने कहा कि हम भाजपा को वोट देंगे, आप सांसद बनने के बाद क्षेत्र की पानी की समस्या को हल करा दीजिएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने खजुराहो सहित पूरे बुंदेलखंड के पानी की समस्या को दूर करने 44 हजार 600 करोड़ की केन-बेतवा लिंक परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। संभवतः इसी माह प्रधानमंत्री उस परियोजना का शिलान्यास भी करने वाले हैं। आप सभी भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह को विधायक बनाएं।

अमरवाड़ा के हर घर में नल से पीने का पानी और हर गांव में सिंचाई की सुविधा पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल से जल उपलब्ध कराया जा रहा है। अमरवाड़ा क्षेत्र में विकास के कई कार्य करने हैं। जिन गरीबों को पक्के मकान नहीं बने हैं, उन्हें पीएम आवास के तहत पक्के आवास भी मिलेंगे और अमरवाड़ा क्षेत्र के चारों जलासयों का निर्माण कराया जाएगा। आप भाजपा प्रत्याशी को विधायक बनाएं, भाजपा इस क्षेत्र में विकास की गंगा बहा देगी।

उप चुनाव कार्यालय का किया शुभारंभ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने अमरवाड़ा में उप चुनाव कार्यालय का पूजन-अर्चन कर शुभारंभ किया। इस दौरान श्री शर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के अह्वान पर आज से शुरू किए गए 'एक पेड़ मां के नाम अभियान' के तहत पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+