मध्य प्रदेश: 'भाजपा की जीत और परिवारवाद की हार सुनिश्चित है', अमेठी में बोले सीएम मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अमेठी में जबरदस्त रोड शो किया। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी के लिए लोगों से वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अमेठी में भाजपा की जीत और परिवारवाद की हार सुनिश्चित है।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अमेठी की जनता जनार्दन ने परिवारवाद को नकारकर विकास को अपनाया है। जिसका सुपरिणाम है कि आज अमेठी संपूर्ण उत्तर प्रदेश के लिए सेवा, सुशासन और तीव्रतम विकास का प्रतीक बनकर उभर रहा है।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि आज गौरीगंज में अमेठी लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी की प्रत्याशी आदरणीय बहन स्मृति ईरानी के समर्थन में आयोजित रोड शो में सहभागिता की। अमेठीवासियों ने जो अपार प्रेम और आशीर्वाद की वर्षा की है, उसके लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने बीजेपी उम्मीदवार आलोक शर्मा के समर्थन में भोपाल में किया रोड शो












Click it and Unblock the Notifications