कर्मचारियों ने कांग्रेस का नहीं दिया साथ, कांग्रेस की गुंडागर्दी को जनता ने दिया नकार: बीजेपी सांसद वीडी शर्मा

madhya pradesh election 2023: बीजेपी को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद ने विष्णुदत्त शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि कैसे एमपी पार्टी को बंपर जीत मिली है। इसके पीछे की क्या वजह है।

शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली अभूतपूर्व जीत ने भारत की राजनीति में एक नया इतिहाए रचा है। पीएम नरेंद्र मोदी का नेतृत्व और भारतीय राजनीति के आधुनिक चाणक्य व केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की कुशल रणनीति और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के मार्गदर्शन से यह ऐतिहासिक जीत भारतीय जनता पार्टी को मिली है।

BJP state president VD Sharma told why Congress lost the assembly elections 2023 in MP

प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को कार्यकर्ताओं ने साकार किया

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में देश भर के 10 लाख बूथों के कार्यकर्ताओं को मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के तहत बूथ जीतने का जो मंत्र दिया था, उसे पार्टी के देवदुर्लभ कार्यकर्ताओं ने साकार करने का काम किया है। प्रदेश की जनता से भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा चुनाव में जिस तरह से आशीर्वाद दिया है वह यह बताता है कि मध्यप्रदेश की जनता 2024 में श्री मोदी जी को पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाने का मन अभी से बना चुकी है।

51 प्रतिशत वोट शेयर के लक्ष् को कार्यकर्ता पूरा कर रहे

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री व कुशल संगठक व रणनीतिकार श्री अमित शाह जी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट शेयर प्राप्त करने का टास्क दिया था। पार्टी के देवदुर्लभ कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के 64523 बूथों पर अथक मेहनत करके हर बूथ को जीतने के साथ 51 प्रतिशत वोट शेयर प्राप्त करने की ओर अग्रसर हुए है। देर रात तक जब पूरे प्रदेश का फाइनल चुनाव परिणाम आएगा तो आप देखेंगे कि भाजपा अधिकांश बूथों पर 51 प्रतिशत वोट शेयर प्राप्त कर रही है।

सामूहिक नेतृत्व से चुनाव लड़ा, गरीब कल्याण पर जनता ने आशीर्वाद दिया

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा ने सामूहिक नेतृत्व के साथ चुनाव लड़ा है और पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता लगातार जमीनी स्तर पर कार्य करके पार्टी को ऐतिहासिक बहुमत दिलाने का कार्य किया है। प्रदेश की जनता से केंद्र की प्रधानमंत्री मोदी की सरकार और प्रदेश में सीएम शिवराज के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के साथ गरीब कल्याण के कार्यों को लेकर जनता ने अपना आशीर्वाद भाजपा को दिया है।

केंद्र सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं की वजह से ही प्रदेश के एक करोड़ 36 लाख लोगों को गरीबी की रेखा से ऊपर लाने का कार्य किया गया है। प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा चलाई गई लाड़ली लक्ष्मी योजना में 45 लाख बेटियां लाड़ली लक्ष्मी बन चुकी हैं। लाड़ली बहना योजना के तहत एक करोड़ 31 लाख बहनों को सम्मान देने का कार्य किया गया है।

बंटाढार दिग्विजय सिंह ने बनाया था बीमारू राज्य

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि साल 2003 तक मिस्टर बंटाढार दिग्विजय सिंह ने प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था। 15 महीने की सरकार में करप्शन नाथ कमलनाथ ने वल्लभ भवन को दलाली का अड्डा बना दिया था। नलजल योजना का 2 लाख 48 करोड़ रुपया कमलनाथ की सरकार में लेप्स इसलिए हो गया क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रेय नहीं मिल जाए। ऐसी कांग्रेस की सरकार को जनता ने अब नकार दिया है।

अल्पसंख्यकों ने दिया भाजपा को वोट

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की है। राहुल गांधी ने भोपाल में रोड शो अल्पसंख्यकों के इलाके में किया। इस बार अल्पसंख्यकों ने भी कांग्रेस का साथ नहीं दिया और कई सीटों पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर मतदान किया। बुरहानपुर में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी अर्चना चिटनीस चुनाव जीत गई।

कर्मचारियों ने कांग्रेस को नकारा

शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों को कांग्रेस ने गुमराह करने की खूब कोशिश की,लेकिन पोस्टल बैलेट पेपर में कर्मचारियों के मतों ने कांग्रेस को आईना दिखा दिया। शर्मा ने कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र में खजुराहो में कांग्रेस ने षडयंत्रपूर्वक 35 भाजपा कार्यकर्ताओं पर हत्या का मामला दर्ज किया गया। वहां भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की और जनता ने कांग्रेस की गुंडागर्दी को नकार दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+