बीजेपी सांसद ने मंत्री पद क्यों ठुकराया? मोदी कैबिनेट में जगह न मिलने पर बोले फग्गन सिंह कुलस्ते
Who is Faggan Singh Kulaste: मध्य प्रदेश की मंडला सीट से सात बार के भाजपा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने रविवार को मोदी मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री का पद ठुकराने का हैरान कर देने वाला कारण बताया है। उन्होंने कहा कि मैंने केंद्र सरकार के मंत्रिपरिषद में चौथी बार राज्य मंत्री बनने से साफ मना कर दिया था।
मंडला सीट से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा, मैं 3 बार राज्य मंत्री रहा। चौथी बार राज्य मंत्री बनना अच्छा नहीं है। ऐसे में मैंने इस साफ इनकार कर दिया। मैंने कहा कि अगर मैं कैबिनेट मंत्री बन जाऊं तो अच्छा रहेगा। फग्गन सिंह कुलस्ते कई बार राज्य मंत्री रहे हैं।

बता दें कि कुलस्ते पिछले मोदी मंत्रिमंडल में ग्रामीण विकास राज्यमंत्री थे। वह नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री थे। वह 1999 से 2004 के बीच अटल बिहार वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान आदिवासी और संसदीय मामलों के राज्यमंत्री पद भी संभाल चुके हैं। उन्होंने पिछले साल विधानसभा चुनाव भी लड़ा था लेकिन हार गए थे।
केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के अनुसार, फग्गन सिंह कुलस्ते का जन्म 18 मई 1959 को मंडला के बाराबटी जिले में हुआ था। कुलस्ते की पढ़ाई की बात करें तो उनके पास एमए, बीएड और एलएलबी की डिग्री है।
कुलस्ते ने अपनी पढ़ाई मंडला कॉलेज, डॉ. हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर और रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय और जबलपुर से कंप्लीट की है। उन्होंने सावित्री कुलस्ते से शादी की है और उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है।
फग्गन सिंह कुलस्ते को समाज में शिक्षा के प्रचार-प्रचार के लिए काम करने के लिए जाना जाता है। कुलस्ते ने अनेक समितियों का गठन कर आदिवासियों को अपनी सांस्कृतिक गतिविधियों को जीवित रखने हेतु प्रोत्साहित किया और समाज के कमजोर वर्गों को फ्री में शिक्षा उपलब्ध कराई।












Click it and Unblock the Notifications