MP Election 2023: 39 सीटों के बाद अब भाजपा 3 दर्जन उम्मीदवारों का कर सकती है ऐलान, तय सिंगल नामों पर होगा मंथन

MP BJP News: मध्य प्रदेश में हारी हुई विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों पर भाजपा का मंथन पूरा हो चुका है। भाजपा सितंबर के पहले पखवाड़े में हारी हुई सीटों पर प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर सकती है। पिछले चुनाव में भाजपा 103 सीटों पर हार गई थी इनमें से 39 सीटों पर भाजपा ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। अब पार्टी जल्द ही बची हुई 64 सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है।

मध्य प्रदेश में आचार संहिता से पहले 39 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान करने के बाद भाजपा अब 64 सीटों में से लगभग तीन दर्जन सीटों पर सिंगल नाम तय करने वाली है। यह वे सिम हैं जो पिछले चुनाव में बीजेपी हार गई थी हारी हुई 103 सीटों में से उम्मीदवार का ऐलान का इंतजार करें 64 सीटों में से कुछ पर दावेदारों की संख्या ज्यादा होने के कारण पेंज फंस गया है। इन नाम को लेकर प्रदेश भाजपा के नेता बैठक कर सिंगल नाम तय कर सकते हैं।

BJP may release list of candidates for 64 seats in MP elections 2023, discussion on these names

हालांकि भाजपा की कुछ नेता चाहते हैं कि उम्मीदवारों का ऐलान अब जन आशीर्वाद यात्रा के बाद ही हो। उम्मीदवारों का ऐलान कब किया जाए इस संबंध में अब पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को निर्णय लेना है।

सिंगल नामों पर प्रदेश नेता कर सकते है मंथन

जिन विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी चयन को लेकर सिंगल नाम है। उनमें दमोह, बिजावर, निवास, लखनादौन, कटंगी, बड़नगर, जबलपुर उत्तर, डबरा, राघोगढ़, राजनगर, बैतूल बुरहानपुर, नागदा श्योपुर शामिल है। जबकि बाकी पर दो से तीन नाम का पैनल बन चुका है। इस पैनल में से एक ही नाम तय करने के लिए प्रदेश भाजपा के नेता जल्द ही आपस में मंथन कर सकते हैं। इन लोगों की राय सोमारी के बाद इन सभी पर सिंगल नाम जल्द ही तय कर लिए जाएंगे। सभी हारी हुई सीटों पर सिंगल नाम देकर केंद्रीय चुनाव समिति को भेजे जाएंगे। जहां पर इन पर अंतिम मोहर लगेगी। इसके बाद ही प्रत्याशियों का ऐलान होगा।

इन नामों को लेकर चल रही चर्चाएं

राघोगढ़ से भाजपा इस बार पुराने कांग्रेसी नेता हीरेंद्र सिंह बंटी को उम्मीदवार बना सकती है। उनका सिंगल नाम इस सीट से है। यह सीट पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की परंपरागत सीट है। जिस पर पिछले दो बार से उनके बेटे जयवर्धन सिंह चुनाव लड़ रहे हैं और विधायक हैं। यह सीट कांग्रेस बड़े अंतर से जीती रही है। वहीं दमोह से जयंत मलैया के बेटे सिद्धार्थ मालिया का टिकट लगभग तय है। उनका नाम सिंगल ही इस सीट से बचा है वही शाजापुर से पूर्व विधायक अरुण भीमावत पिछला चुनाव समाजवादी पार्टी से लड़े और विधायक बने। राजेश शुक्ल इस बार भाजपा से बिजावर में उम्मीदवार हो सकते हैं। वही राजनगर से अरविंद पटेरिया, डबरा से पूर्व मंत्री इमरती देवी, जबलपुर उत्तर से धीरज पटेरिया, बडनगर से मुकेश पांडे, कटंगी से पूर्व सांसद भोज सिंह भगत, निवास से रामप्यारे कुलस्ते, बैतूल से हेमंत खंडेलवाल, बुरहानपुर से अर्चना चटनी नागदा से दिलीप सिंह शेखावत श्योपुर से दुर्गालाल विजय के सिंगल नाम है। वहीं कहीं सीटों पर अभी पैनल बना हुआ है। जिसमें दो से चार दावेदारों के नाम इसमें शामिल है, इन नाम पर भी जल्द ही विचार कर एक-एक नाम ते कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+