अश्लील वेबसाइट बनाकर लड़कियों को देह व्यापार में धकेलने में भाजपा नेता गिरफ्तार
ये अश्लील वेबसाइट बनाकर लड़कियां उपलब्ध कराने के लिए ग्राहकों की बुकिंग करते थे और लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर बुला कर उन्हें देह व्यापार में धकेल देते थे।
भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा नेता को अपने गिरोह के साथ लड़कियों को फंसाकर उन्हें जिस्मफरोशी में धकेलने और अश्लील वेबसाइट के जरिए ग्राहकों के लड़की उपलब्ध कराने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। सूबे की साइबर क्राइम पुलिस ने भाजपा नेता के साथ तीन ग्राहकों समेत नौ व्यक्तियों को भोपाल में गिरफ्तार किया है। इसमें नीरज शाक्य नाम का भाजपा का स्थानीय नेता भी शामिल है।

एनडीटीवी के मुताबिक, साइबर सेल के पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया है कि ये गिरोह अश्लील वेबसाइट बनाकर लड़कियां उपलब्ध कराने के लिए ग्राहकों की बुकिंग करता था, तो दूसरी तरफ लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर बुला लेते थे और फिर उन्हें देह व्यापार में धकेल देते थे। भोपाल की पॉश कॉलोनी में ये रैकेट चल रहा था।
चौहान ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग उन लड़कियों की तलाश करते थे, जो नौकरी पाने के लिए अपने बायोडाटा को जॉब दिलाने वाली वेबसाइटों पर अपलोड करती थीं ये उन लड़कियों का नंबर वहां से निकालकर उन्हें फोन करते थे और नौकरी का आश्वासन देकर इन्हें बुलाते थे। फिर उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर देह व्यापार में धकेल देते थे। ये लोग खासतौर से दूसरे प्रदेश की मजबूर लड़कियों को धंधे में धकेलते थे।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications